Author: Utkarsh Jyoti

हल्द्वानी । हल्द्वानी के पास टांडा जंगल क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। स्कूटी पर सवार तीन युवकों की तेज रफ्तार कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गहरा शोक फैल गया है। शादी से लौटकर फिर निकले थे तीनों दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे पंतनगर लौट आए, लेकिन इसी बीच उन्हें याद आया कि उनका एक मोबाइल…

Read More

*आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा* • अकादमिक, वैज्ञानिक एवं अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु समझौता • एम.टेक एवं पीएचडी छात्रों के संयुक्त मार्गदर्शन और शोध के अवसर • अंतरिक्ष अनुप्रयोग, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाएँ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल अनुप्रयोगों के क्षेत्र में अकादमिक, वैज्ञानिक और अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करना है। यह समझौता प्रो. कमल…

Read More

यमकेश्वर स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है, जो मानव को धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदमों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कारण यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित एवं…

Read More

चमोली: उत्तराखंड में आज गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का अगाज हो गया है. अब केदाररनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में पौराणिक त्रिमुडिया मेले का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में पीपलकोटी के पास ‘ह्यूणा’ नामक स्थान पर त्रिमुडिया वीर का आतंक था, जो नरबलि लिया करता था. तब मां दुर्गा ने उसे वश में कर जोशीमठ लाकर यह शर्त रखी कि हर वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से…

Read More

देहरादून:  सिटीजन फोरम के संरक्षक अनूप नौटियाल और जगन मोहन मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि मेयर दून सफाई व्यवस्था की कोई सुध नहीं ले रहे हैं. कूड़ा रहित दून बनाने के लिए देहरादून प्रेस क्लब में नागरिक केंद्रित मोबाइल एप्लीकेशन सफाई मित्र लॉन्च किया गया. फोरम के सदस्यों ने देहरादून नगर निगम के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़े अंतर पर कड़ी नाराजगी जताई. ‘न जलाओ, न छिपाओ, न बहाओ’ स्लोगन के साथ दून को पूरी तरह से कूड़ा रहित बनाने के लिए अनूप नौटियाल और जगनमोहन मेंहदीरत्ता ने कहा कि, दो साल पहले सिटीजन फोरम ने…

Read More

रामनगर में होटल से दो नाबालिग छात्राएं बरामद, दो युवक हिरासत में, होटल सील नैनीताल/रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे से दो नाबालिग छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की गईं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस-प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। होटल से बरामद हुई छात्राएं जानकारी के अनुसार, हिम्मतपुर डोटियाल स्थित एक होटल में स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं पाई गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। दो युवक हिरासत में मौके से पुलिस…

Read More

देहरादून/रुद्रप्रयाग:  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 22 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम और श्रमिक युद्धस्तर पर कार्य में जुटे हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने और मरम्मत कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, अब तक करीब 80 प्रतिशत बर्फ हटाई जा चुकी है और मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। थारू, लिनचोली, हथनी, भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्रों में 5 से 6…

Read More

नई टिहरी। आध्यात्म की तलाश में निकले दो लोगों के लिए जंगल का रास्ता उस वक्त मुश्किल बन गया, जब अंधेरा घिरते ही वे दिशा भूल बैठे। लेकिन टिहरी पुलिस की तत्परता और साहस ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने विदेशी साथी के साथ जंगल में रास्ता भटक गया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। चुनौतीपूर्ण हालात में शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन पुलिस टीम ने कॉल करने वाले युवक से लगातार संपर्क…

Read More

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा। गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना। सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2026 का भी शुभारंभ हो गया है। दोनों धामों में प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा की गई।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर राष्ट्र के नाम दिया गया संबोधन देश की नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने विरोधियों के रवैये को देश के सामने स्पष्ट करते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर उनकी वास्तविकता उजागर की है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन का पारित न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह देश की महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा अवरोध…

Read More