Author: Utkarsh Jyoti

Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार जहां सुमन नगर इलाके में सरकारी जमीन पर बने एक अवैध मजार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुलडोजर चलाकर करीब 10 बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। इस दौरान किसी भी तरह के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Haridwar के सुमन नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर लंबे समय से एक…

Read More

देहरादून: नगर निगम में पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में बस्तीवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान टैक्स सुपरिंटेंडेंट विनय प्रताप के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया, जिसमें अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि चंदर रोड स्थित महात्मा गांधी बस्ती में बने सामुदायिक भवन, विद्यालय, ट्यूबवेल और सुलभ शौचालय को फ्लड ज़ोन और अतिक्रमण बताकर अवैध घोषित किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन लगातार…

Read More

देहरादून:  उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं को खेल क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य के प्रमुख आवासीय खेल संस्थानों—महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज तथा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज—में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी एवं आइस स्पोर्ट्स की सुविधाएं…

Read More

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास, आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण और नगर निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अर्बन चैलेंज फंड (UCF) राज्य के लिए बड़ी सौगात साबित होने जा रही है। राज्य सचिवालय में आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें अपर सचिव आवास विनोद गिरी सहित आवास व शहरी विकास के उच्चाधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा शुरु होने पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए, उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का आग्रह किया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रेषित अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि – देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के…

Read More

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 59.72 करोड की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 59.72 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विकासखण्ड चम्पावत की तामली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹14.57 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किये जाने के साथ ही देहरादून के वार्ड संख्या-89 हरभजवाला में चन्द्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी…

Read More

देहरादून:कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सीटों पर ही आरक्षण लागू किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार की मंशा इसे लागू करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की नींव कांग्रेस ने रखी थी और वर्ष 2010 में इसे लागू करने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने…

Read More

रुद्रप्रयाग/देहरादून: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है. केदारनाथ धाम क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. इसी कड़ी में नियमों का उल्लंघन कर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जिसके तहत पुलिस ने दो ड्रोन को जब्त किया है. केदारनाथ में ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी: जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस टीम ने नियमित चेकिंग और निगरानी अभियान के दौरान कुछ लोगों को बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के ड्रोन उड़ाते हुए पाया. जैसे ही…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने कुछ लोगों पर हत्या की कोशिश और पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है. भाजपा नेता ने पटेल नगर कोतवाली में 4 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. साथ ही घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया ने 20 अप्रैल देर शाम कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई कि वह भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष हैं.…

Read More