*मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा* *लैंड फ्रॉड पर गढ़वाल कमिश्नर सख्तः 125 मामलों की सुनवाई, 45 निस्तारित,* *भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश* *खसरा हेरफेर कर दोहरी बिक्री, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर,* *बडे भू-प्रकरणों में देरी पर आयुक्त सख्त, 15 दिन में प्रगति के निर्देश* *आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई,* *देहरादून 02 मई, 2026 (सू.वि.)* गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में…
Author: Utkarsh Jyoti
*04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश* देहरादून। मौसम विभाग द्वारा राज्य में संभावित खराब मौसम, आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जनपदों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत पत्र जारी कर सतर्कता एवं तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 04 एवं 05 मई, 2026 के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन…
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी मा. मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक राष्ट्रीय स्तर पर आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा सी-डॉट द्वारा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से सफल परीक्षण अलर्ट जारी किया गया। प्रातः 11 बजकर 46 मिनट पर यह अलर्ट संदेश…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। शनिवार को भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में नगाण गांव पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं तब से देश…
सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश। 15 जून 2026 तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश। रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से किया जायेगा विकसित। हर विकासखण्ड में बालिकाओं के लिए खुलेगा छात्रावास। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं का किया जाए त्वरित समाधान- मुख्यमंत्री। यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा की सीएम घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम…
पौड़ी। सतपुली क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की आत्महत्या की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान पंकज कुमार निवासी रेतपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर स्थानीय पुलिस, खासतौर पर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में युवक ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बात सुने बिना कार्रवाई की गई। उसने अपने सुसाइड नोट में भी पुलिस पर आरोप लगाते हुए अपनी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। परिजनों…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में 30 अप्रैल की रात हुई मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी अकरम के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। परिजनों की मांग के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले की मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, पुलिस जांच की निगरानी एसपी सिटी हरिद्वार करेंगे, जबकि सीओ सिटी हरिद्वार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों स्तरों पर जांच के जरिए मुठभेड़ की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता की पड़ताल की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, अकरम ने अपने साथियों के साथ…
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। देहरादून में आयोजित भाजपा के बड़े सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस समेत अन्य दलों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस व पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका) और दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली) शामिल हैं। सभी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ली।…
देहरादून/शामली। देहरादून-दिल्ली मार्ग पर शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब शामली क्षेत्र में दो वॉल्वो बसों पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बसों के शीशे टूट गए और पत्थर अंदर तक घुस गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, देहरादून से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस (नंबर 1010) पर सबसे पहले पथराव हुआ। शुरुआती तौर पर चालक को लगा कि यह कोई आकस्मिक घटना है, लेकिन लगातार पत्थर फेंके जाने पर उसने बस रोक दी। इसी दौरान दिल्ली से देहरादून आ रही दूसरी वॉल्वो बस (नंबर…
