Author: Utkarsh Jyoti

देहरादून। राजधानी के कांवली क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के प्रयासों को लेकर एक संवेदनशील मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दो महिलाएं घर-घर जाकर हिंदू परिवारों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थीं। इस घटना के बाद क्षेत्र में ‘क्रिप्टो-क्रिश्चियन’ गतिविधियों की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, ‘क्रिप्टो-क्रिश्चियन’ शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जो बाहरी तौर पर किसी अन्य धर्म का पालन करते दिखते हैं, लेकिन गुप्त रूप से ईसाई धर्म का प्रचार करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये महिलाएं सामान्य…

Read More

*’विकसित भारत 2047′ में कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने हेतु ‘क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम’ (CITS) इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप का उद्घाटन* – एनएसटीआई देहरादून में सीआईटीएस इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप का उद्घाटन हुआ – यह एक अत्याधुनिक सुविधा है जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिकल ट्रेड में प्रशिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाना है शुक्रवार को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव श्रीमती देबश्री मुखर्जी ने एनएसटीआई देहरादून का दौरा किया। उन्होंने सीआईटीएस इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप का उद्घाटन भी किया। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) ने 1 मई 2026 को NSTI देहरादून में MSDE की सचिव, श्रीमती…

Read More

ख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। मुुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नियोजन विभाग द्वारा स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो यथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना में त्रिवेणी घाट पुनरूद्धार हेतु ₹ 115 करोड़…

Read More

डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित…

Read More

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में हुई शादी के विवाद ने अब प्रशासनिक कार्रवाई का रूप ले लिया है। जांच के बाद वन विभाग ने लापरवाही बरतने पर दो फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया है, जबकि रेंजर और वन दरोगा को उनके पद से हटा दिया गया है। जांच अधिकारी अजय लिंगवाल की संस्तुति पर यह कार्रवाई राजीव धीमान द्वारा की गई। निलंबित किए गए फॉरेस्ट गार्डों में अमित सैनी और अभिषेक कंडारी शामिल हैं, जो मंदिर गेट पर तैनात थे। इसके अलावा हरिद्वार रेंज के रेंजर महेश सेमवाल और वन दरोगा अमृता को…

Read More

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात हुई लूट की वारदात ने अचानक मुठभेड़ का रूप ले लिया। काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बदमाशों ने एक व्यापारी को तमंचे की नोक पर लूट लिया और विरोध करने पर उसे गोली मार दी। वारदात के बाद फरार बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर भी फायरिंग की गई, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया, जबकि इंस्पेक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने व्यापारी से करीब दो लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। गोली लगने…

Read More

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और वीआईपी गेट बंद करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुरोहितों का आरोप है कि वीआईपी दर्शन व्यवस्था से आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है और व्यवस्था में असंतुलन पैदा हो रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के संकेत दिए हैं। सूत्रों के अनुसार,…

Read More

रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क पर पुनर्विचार के निर्देश, आवास विभाग के अधिसूचित क्षेत्र में पंचायतों का नक्शा पास करने का अधिकार खत्म, एक हफ्ते में प्रस्ताव मांगे अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेरा और प्राधिकरणों के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा- डॉ. आर. राजेश कुमार राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया…

Read More

उत्तराखण्ड के यूएसडीएमए मॉडल से प्रभावित हुआ हिमाचल चारधाम मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल में भी होगा लागू यूएसडीएमए की तकनीक-आधारित व्यवस्था से प्रभावित हिमाचल, साझा करेगा आपदा प्रबंधन रणनीति चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग ने जीता हिमाचल का भरोसा, बढ़ेगा अंतरराज्यीय समन्वय हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का दौरा कर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में जल संरक्षण के लिए गठित स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सारा द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कराए जा रहे कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सारा को अगले एक वर्ष की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले एक वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए प्रत्येक कार्य की टाइमलाइन…

Read More