शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चकराता रोड़ स्थित, प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बजरंगबली से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेश की उन्नति, विकास और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। भगवान हनुमान की उपासना से भय, संकट और नकारात्मकता का नाश होता है तथा जीवन में साहस, ऊर्जा…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल: मुख्य सचिव प्रदेश में रोपवे प्रोजेक्ट की प्राथमिकता तय करने के लिए उप समिति गठित मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल की अड़चनों को अगले तीन दिन में निस्तारण करें सम्बन्धित विभाग मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रोपवे प्रोजेक्ट के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में…
देहरादून। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। सीएम धामी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा लहराने” का यह क्षण पार्टी के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी पूरा आत्मविश्वास जताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…
देहरादून। राजधानी में कांग्रेस टिकट दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। भावना पांडे नाम की महिला से करीब 25 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी ने खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का निजी सहायक (PA) बताकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने फोन के जरिए संपर्क कर पहले भरोसा कायम किया और फिर उसे टिकट दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे विधायकों से मुलाकात कराने और सर्वे प्रक्रिया में शामिल कराने का दावा भी किया। भरोसे में लेकर आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में करीब 25 लाख रुपये…
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो 820 ग्राम वजनी हाथी दांत बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह कार्रवाई बराकोली रेंज, कल्याणपुर क्षेत्र में कुमाऊं एसटीएफ यूनिट और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा देर रात चलाए गए अभियान के दौरान की गई। एसटीएफ को पहले से सूचना मिल रही थी कि इलाके में वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी सक्रिय है, जिसके बाद…
आज माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं तथा परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया। दौरे के दौरान माननीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई: बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा एवं नए प्रस्तावों का अनुश्रवण बस सेवाओं की समयबद्धता एवं दक्षता में सुधार यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक तकनीकों का उपयोग इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत…
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश स्वच्छता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर, भ्रामक खबरों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, रात्रि आवागमन प्रतिबंधित आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में यात्रा व्यवस्था नोडल अधिकारियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल आयुक्त द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए…
*उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र* *ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल आस्था और अध्यात्म की भूमि नहीं, बल्कि ऋषियों, ज्ञान और…
बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी मुख्यमंत्री बोले-मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता विभागों के बीच समन्वय की कमी पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार 15 जून तक सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के साथ कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश लंबित कार्यों पर 15 जून से पहले दोबारा होगी सचिवों की समीक्षा बैठक घोषणाओं के कार्यों से सम्बंधित के शिलापट्ट न लगाने पर जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार जिला स्तर के मामलों को शासन तक लाने पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी सीएम धामी ने मांगी रिपोर्ट- किस विभाग ने कितनी घोषणाएं…
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि ऋषिकेश हरिद्वार एवं देहरादून शहरों में ‘‘सुपरवाईजरी कण्ट्रोल एण्ड डाटा एक्विजिशन’’ (SCADA) के तहत भी राज्य को मिली ₹59 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु ₹489 करोड़ की धनराशि के साथ ही ऋषिकेश हरिद्वार एवं देहरादून शहरों में ‘‘सुपरवाईजरी कण्ट्रोल एण्ड डाटा एक्विजिशन’’ (SCADA) के तहत भी राज्य को ₹59 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। केन्द्रीय विद्युत…
