नैनीताल। जिले के पाइंस क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर निवासी अरविंद सिंह और युवराज सिंह अपने हल्द्वानी निवासी मित्र राहुल कुमार के साथ घूमने आए थे। तीनों ने सुबह कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए थे और इसके बाद नैनीताल की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पाइंस क्षेत्र में एक मोड़ काटते…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों के बाद उत्तराखंड में सियासी माहौल गरमा गया है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं कांग्रेस ने भी चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश में बदलाव का दावा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बदलाव लोकतंत्र का स्वाभाविक नियम है और यही बदलाव आने वाले समय में उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणाम इस बात का संकेत दे रहे हैं कि जनता समय-समय पर परिवर्तन चाहती है। गोदियाल ने कहा कि असम…
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल एक कथित पत्र ने सियासी हलचल बढ़ा दी, जिसमें पार्टी के भीतर नाराजगी और उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए गए थे। इस मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पत्र को सार्वजनिक करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार और संगठन पर कई सवाल खड़े किए। हालांकि, पूरे विवाद पर अब खुद अरविंद पांडे सामने आए हैं। देहरादून स्थित भाजपा…
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा की अध्यक्षता में हुए इस जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 163 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में विभिन्न जनसमस्याएं सामने आईं, जिन पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। देवपुरम कॉलोनी में अवैध निर्माण के कारण सीवर लाइन बाधित होने की शिकायत पर तहसीलदार…
*ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव* *जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य* *भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली की भी समीक्षा की* देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली, राष्ट्रीय भूकम्प जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम तथा भूस्खलन न्यूनीकरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं पर कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों तथा संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन…
सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया स्थिति का जायजा प्रशासन अलर्ट, जनपदों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश सोमवार और मंगलवार को भी ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट एवं रविवार को राज्य के विभिन्न जनपदों में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के साथ बैठक कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा सोमवार एवं मंगलवार के…
2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री धामी राम मंदिर से केदारनाथ पुनर्निर्माण तक, देश में हो रहा सांस्कृतिक पुनर्जागरण – मुख्यमंत्री 22 अप्रैल से शुरू चारधाम यात्रा में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन देवभूमि का देवत्व और सांस्कृतिक मूल्य हर हाल में सुरक्षित रहेंगे – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीतकालीन यात्रा, आदि कैलाश और हेमकुंड रोपवे से धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति -मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में…
चमोली: सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब व हिन्दू आस्था का केंद्र लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शनिवार, 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. जिसको लेकर भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम और गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार आज हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गए हैं. संयुक्त टीम ने गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स के द्वार गुरु से अरदास के पश्चात खोल दिए. जिससे अब टीम यहीं पर रहकर कार्य कर सकेगी. इससे पहले उन्हें हर शाम घांघरिया वापस लौटना पड़ता था। टीम अब हेमकुंड साहिब से अटलकोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक…
देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। छात्र राजपुर रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में एनडीए की तैयारी कर रहा था और पास के एक हॉस्टल में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्र कमरे में अकेला था, जबकि उसके साथी कोचिंग के लिए गए हुए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक अन्य छात्र ने उसे कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत कोचिंग संस्थान प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची…
