मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत श्री बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण सम्बन्धित कार्यों हेतु ₹ 1.74 करोड़, श्री केदारनाथ धाम में जी०एम०वी०एन० के समीप स्थित हैलीपैड का सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की नन्दा राजजात यात्रा के विभिन्न पड़ावों की पार्किंग हेेतु ₹ 4.60 करोड़ की…
Author: Utkarsh Jyoti
203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का शिलान्यास मीठीबेरी-परवल-चांदनी चौक एवं परवल-विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक तथा परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक 1203.40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के द्वितीय चरण (किलोमीटर 1 से 10) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है। बेहतर कनेक्टिविटी से…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस ग्रीष्मकालीन चुनौतियों से निपटने की तैयारी तेज, ऊर्जा परियोजनाओं को मार्च तक पूर्ण औपचारिकता व अप्रैल में शुभारंभ के निर्देश सीएसआर से सामाजिक सरोकार मजबूत करने पर जोर, पृथक खाता खोलकर पारदर्शी व रचनात्मक उपयोग के निर्देश एडीबी व मुख्यमंत्री घोषणाओं की परियोजनाओं को रफ्तार, भूमि आवंटन एक सप्ताह में पूर्ण कर समयबद्ध क्रियान्वयन का आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में पावर ट्रांसमिशन…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्ति किया जाये। मुख्य सचिव ने जनपद चम्पावत के अन्तर्गत रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के निर्माण लागत रू 64.94 करोड़ के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान करते हुए…
देहरादून के मौजा धौलास स्थित खाता संख्या 531 में शेखुल हिन्द एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विक्रय की गई भूमि को लेकर सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय समाचार चैनलों पर प्रसारित कथित भ्रामक खबरों के विरोध में भूखण्ड धारकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। भूखण्ड धारकों का कहना है कि भूमि के संबंध में जानबूझकर गलत और भड़काऊ सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि और निवेश पर संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त भूमि पर लगभग 165 व्यक्तियों ने अपने जीवनभर की जमा पूंजी निवेश कर छोटे-छोटे भूखण्ड खरीदे हैं। इनमें अधिकांश…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के आदेश हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री की संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत मुख्यमंत्री धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार…
मुख्यमंत्री ने दिया राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन बढाये जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 3000 से बढ़ाकर ₹ 5500 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णत शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 20,000 से बढ़ाकर ₹ 30,000 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 6,000 से बढ़ाकर ₹ 7,000 रूपये तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान जेल गये या…
डालनवाला गोलीकांड-: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश। कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश,जवाबदेही होगी तय। जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत घटित गोलीकांड की गंभीर घटना के संबंध में श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अब तक की गई पुलिस कार्यवाही की गहन समीक्षा की। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करते हुए विशेष…
देहरादून में आयोजित ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में पहुंचे सीएम धामी मुख्यमंत्री की घोषणा – शी फॉर स्टेम के तहत हर जनपद में पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी स्टेम हेतु स्टार्टअप आरंभ करने के लिए में छात्राओं को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों में स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा उत्तराखंड में मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित धामी सरकार प्रदेश में 1.67 लाख से अधिक महिलाएं बनी लखपति दीदी ड्राप आउट छात्राओं को शिक्षा से जोड़ रही धामी सरकार बालिकाओं में विज्ञान एवं नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने के लिए…
मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर हो कार्य टनकपुर – बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने पर केंद्र सरकार से किया जायेगा आग्रह निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्र का होगा पुनर्विकास राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित किया जा सके, इसकी व्यवस्था बनाई जाए। ऋषिकेश…
