देहरादून: देहरादून में वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश, चकराता और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर बढ़े वाहनों के दबाव के बीच दून पुलिस की विशेष ट्रैफिक रणनीति कारगर साबित हुई। भारी संख्या में पर्यटकों के आने के बावजूद शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही और लंबे जाम की स्थिति नहीं बनी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक की निगरानी में विशेष रूट और डायवर्जन प्लान तैयार किया गया था। ट्रैफिक संचालन के लिए मार्गों को 4 सुपर जोन, 10 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती…
Author: Utkarsh Jyoti
मसूरी में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के बीच दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल रौब झाड़ने के लिए कर रहा था। कोतवाली मसूरी पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार को रोका गया, जिसके डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे की सीट पर उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी हुई मिली। पूछताछ में चालक ने अपना नाम…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों…
देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती को लेकर इंतजार बाकी है. हालांकि, राज्य भर में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं, लेकिन अभी फिलहाल इसके बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका है. लिहाजा अब विभागीय मंत्री की तरफ से इन पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया अब तक अधूरी पड़ी हुई है. राज्य भर में 2000 से ज्यादा रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी किए जाने…
हल्द्वानी: हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। मृतका के परिजनों का आरोप है कि कंपनी में कर्मचारियों के साथ पहले भी उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रही हैं और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण युवती की जान चली गई। परिजनों ने यह भी कहा कि कंपनी प्रबंधन घटना से जुड़े सीसीटीवी…
हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग चार मामलों में महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई लोगों से करीब 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई. शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल से जांच कर मामले ज्वालापुर कोतवाली ट्रांसफर किए गए. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि अनजान नंबर से कॉल रिसीव करते ही खाते से अलग अलग समय पर रकम निकाली गई. पहला मामला…
हल्द्वानी/रुद्रपुर: उत्तराखंड एसटीएफ और नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. संयुक्त टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में एक बुटीक की दुकान से करीब 10 लाख रुपये की 5 किलो से अधिक चरस बरामद की है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं,ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किच्छा क्षेत्र के बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया. जिसमें तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है गया है. 10 लाख रुपये की 5 किलो से अधिक चरस बरामद: काठगोदाम पुलिस, एएनटीएफ और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में छापेमारी कर भारी…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) कार्यालय के नव-नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए इसका कायाकल्प किया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी दक्षता और गति बढ़ेगी। नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित तकनीकी एवं स्टाफ ऑपरेटरों के लिए आधुनिक कार्यस्थल, उन्नत संसाधन और आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। कार्यालय परिसर को तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए जाने से कर्मचारियों को कार्य निष्पादन में अधिक सहूलियत मिलेगी और डिजिटल सेवाओं…
ऋषिकेश: चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट के नजदीक बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस में चालक और परिचालक समेत कुल 25 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे में सात यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रत्येक जनपद को राहत एवं बचाव मद में ₹ 3.00 करोड, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹ 5.00 करोड़ तथा तैयारी एवं क्षमता विकास मद में ₹ 2.00 करोड़, इस प्रकार प्रति जनपद ₹ 10.00 करोड़,…
