दूरदर्शन केंद्र, देहरादून ने सांस्कृतिक संध्या के साथ मनाया अपना 25वां स्थापना दिवस -कार्यक्रम में दूरदर्शन परिवार के सदस्यों, सम्मानित दर्शकों, विशिष्ट गणमान्य अतिथियों तथा आमंत्रित कलाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की -पद्मश्री से सम्मानित डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, डॉ. बसंती बिष्ट, डॉ. बी.के.एस संजय, श्री कल्याण सिंह रावत “मैती”, डॉ. प्रीतम भारतवाण भी कार्यक्रम में हुए शामिल देहरादून : उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और दूरदर्शन की गौरवमयी परम्परा के अद्भुत संगम के रूप में, दूरदर्शन केंद्र, देहरादून ने बीते मंगलवार को अपनी रजत जयंती, 25वाँ स्थापना दिवस संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह सभागार, देहरादून में भव्य सांस्कृतिक संध्या – “कलादर्शनम” के…
Author: Utkarsh Jyoti
ऋषिकेश में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 547 करोड़ मंजूर गंगानगरी ऋषिकेश में प्रमुख बाजारों और मार्गों पर बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 547 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। ऋषिकेश कुंभ क्षेत्र (गंगा कॉरिडोर) में विद्युत लाइनों के भूमिगतीकरण तथा ऋषिकेश, हरिद्वार एवं देहरादून में विद्युत प्रणाली को स्वचालित (स्काडा) किए जाने हेतु प्रस्तावित डी.पी.आर. के सापेक्ष केंद्र सरकार से कुल रू० 547.83 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बिजली लाइन भूमिगत किए जाने से ऋषिकेश शहर के…
उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। राज्य में “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा। राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं। उत्तराखण्ड को तकनीकी रूप से दक्ष राज्य बनाने के लिए “हिल से हाइटेक“ के मंत्र पर किया जा रहा है कार्य-मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई सहित जल स्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण प्राधिकरण के साथ प्रदेश में बैराज, चेकडैम एवं जलाशयों आदि के निर्माण एवं संतृप्तिकरण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान तैयार किया जाए। साथ ही, टाईमलाईन के साथ कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। मुख्य सचिव ने सिंचाई, लघु सिंचाई एवं जलश्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चैकडैम और बैराज से प्रदेशभर को संतृप्त किया जाना…
धर्मान्तरण प्रकरण में दून पुलिस ने अभियुक्तों के आंतकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश प्रकरण में प्रकाश में आया अभियुक्त अयान जावेद निकला HUT (HIZB -UT -TAHRIR) नाम के संगठन का सदस्य आंतकी व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर झारखण्ड एटीएस द्वारा अवैध अस्लहों के साथ अभियुक्त को किया गया था गिरफ्तार। प्रकरण में दोनो पीडिताओं से प्राप्त पुष्ट जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर दून पुलिस ने जांच को बढाया आगे। दून पुलिस की दक्षता व प्रयासों से धर्मान्तरण प्रकरण का आतंकी कनेक्शन निकलकर आया सामने वर्तमान में सेंट्रल जेल रांची में निरूद्ध है अभियुक्त अयान, जल्द…
सहारनपुर के तीन युवक पांच दिनों से लापता, परिजनों की आंखों में अब भी उम्मीद सहारनपुर के जुखेड़ी गांव निवासी कपिल ने मातली हेलिपैड पर अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। सहारनपुर के जुखेड़ी गांव निवासी कपिल ने मातली हेलिपैड पर अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई मुकेश कुमार (22), चाचा मोनू का बेटा दीपांशु (19) और ननौता गांव निवासी आफताब (18) धराली में वेल्डिंग का काम करते थे। कपिल के अनुसार, पांच अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उनके पिता राम सिंह ने मुकेश से फोन पर बात की थी। मुकेश ने बताया था कि हल्की-हल्की बारिश…
उत्तराखंड : 12 जिलों में हुआ नामांकन, चार जिपं अध्यक्ष, 11 ब्लॉक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन, आज नाम वापसी उत्तराखंड के 12 जिलों में 24 और 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे। अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव पद पर चुनाव होना है। उत्तराखंड के 12 जिलों में से चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के सामने कोई मैदान में नहीं आया। वहीं, 11 ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के नामांकन की प्रक्रिया हुई। इसके बाद देर शाम तक नामांकन…
उत्तरकाशी आपदा: मैदान बना धराली गांव…एक से डेढ़ किमी तक फैला है मलबा…होटल, घर और जिंदगियां सब दफन धराली गांव में पांच अगस्त को खीर गंगा में आए सैलाब के साथ बह कर आए मलबे ने छोटी सी नदी का प्रवाह बदल कर तीन भागों में बांट दिया है। आपदा प्रभावित गांव धराली गांव में अभी करीब एक से डेढ़ किमी का मलबा पसरा हुआ है। उसमें कई होटल, घर और जिंदगियां सहित कई सपने दफन हो गए। धराली गांव की धरातल की स्थिति यह है कि पुराने गांव के नाम से पहचाने जाने वाले घर जमींदोज हो गए हैं।…
रुड़की: युवती का रिश्ता हो गया तय, युवक के साथ ट्रेन के आगे लगा दी छलांग; एक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर युवक की पहचान परवेज (30) निवासी किशनपुर जमालपुर के तौर पर हुई है। युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं। रुड़की के थाना भगवानपुर के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी एक युवक-युवती ने ट्रेन के आगे छलांग दी। इसमें युवक की मौत हो गई। युवती गंभीर रूप से घायल है। युवती को पहले सिविल अस्पताल रुड़की और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना रहीमपुर फाटक पर सोमवार देर शाम हुई। युवती का…
उत्तरकाशी आपदा: जेवर-रेको डिटेक्टर मशीनें मलबे में तलाश रहीं जिंदगी, धराली गांव के ऊपर लगाया वॉर्निंग सिस्टम बचाव दल चार दिनों से जेवर और रेको डिटेक्टर मशीनों की मदद से मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में लगे हुए हैं। वहीं एनडीआरएफ ने धराली गांव के ऊपर एक वार्निंग सिस्टम स्थापित की है। बचाव दल चार दिनों से जेवर और रेको डिटेक्टर मशीनों की मदद से मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में लगे हुए हैं। वहीं एनडीआरएफ ने धराली गांव के ऊपर एक वार्निंग सिस्टम स्थापित की है। उपयोग की जा रही ये मशीनें जेवर और रेको डिटेक्टर मशीनें…
