Author: Utkarsh Jyoti

राजीव गांधी कांप्लेक्स में अतिक्रमण का अंधेरगर्दी देहरादून राजीव गाँधी कांप्लेक्स ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल में व्यवसायिक दुकानो के बाहर दुकानदारों ने अतिक्रमण की सीमाएं लांघकर ऐसा तांडव मचा रखा हैं कि ऊपर तहसील।जाने वाले और भी विभाग है लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । कुछ बोलने पर गाली देने पर और झगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते है लोगो को आने पर ऐसा लगता है की जैसे आप दिल्ली के जनपथ मार्किट में आ गए हैं। विश्वस्त सूत्रों से वार्ता करने पर पता चला कि वे सभी नगर निगम देहरादून को वार्षिक टैक्स…

Read More

नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री नेशनल हाइवे पर बीती देर रात उपलि आमसेरा के पास हुए भारी भूस्खलन से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक पहाड़ से गिरी चट्टानों और मलबे ने न केवल सड़क का संपर्क बाधित कर दिया, बल्कि आसपास बसे परिवारों को भी खतरे की जद में ला दिया है। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन इतना भीषण था कि देखते ही देखते मलबा और पानी सड़क के ऊपर फैल गया। इसके चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना के समय स्थानीय लोग गहरी नींद में थे, लेकिन तेज आवाज और घरों के भीतर मलबा व पानी घुसने से…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऐसा कुछ चल रहा है, जिन्हें आप सिर्फ लड़कियां मानकर नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम बात कर रहे हैं, उन शातिर लड़कियों की, जो मौका देखते ही घर में घुस जाती हैं और आपकी कीमती वस्तुओं और नकदी पर हाथ साफ कर चंपत हो जाती हैं। ताजा मामला निरंजनपुर क्षेत्र के शक्ति विहार का है। यहां जो कुछ हुआ है, यदि वह सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुआ होता, तो शायद कोई आसानी से यकीन भी नहीं करता। कालोनी में एक बंद घर के बाद पहले कुछ देर 03 लड़कियां मंडराती हैं और फिर 02…

Read More

उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा का कारण बादल फटना माना जा रहा था। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि बादल फटने की उनके पास कोई घटना रिकॉर्ड ही नहीं हुई। उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा का कारण बादल फटना माना जा रहा था। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि बादल फटने की उनके पास कोई घटना रिकॉर्ड ही नहीं हुई। राज्य में धराली, थराली समेत कई जगहों पर भीषण प्राकृतिक आपदा आई। इन आपदाओं के पीछे लोगों ने बादल फटना कहा है। पर वैज्ञानिक राज्य में बादल फटने की घटना नहीं मान रहे हैं।…

Read More

डाकपत्थर बैराज के पुल से हिमाचल के युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ एक युवक के डाकपत्थर बैराज से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना पर डाकपत्थर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डाकपत्थर बैराज के पुल से एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक नदी में बहकर लापता हो गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने नदी और तटवर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक हिमाचल प्रदेश पुरूवाला क्षेत्र से डाकपत्थर बैराज पर आया था। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए देहरादून और हिमाचल…

Read More

आश्रम के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर हुआ क्षतिग्रस्त, वीडियो में कैद हुई घटना आस्था पथ किनारे शिव मंदिर पर सुबह बिजली गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। ऋषिकेश में रविवार को भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आस्था पथ किनारे एक आश्रम के शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं आवास विकास स्थित झूलेलाल के मंदिर पर भी आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वीरभद्र रोड स्टेडिया गली…

Read More

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, 42 को दिए दायित्व, पहली बार पांच महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित कर दी है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के मद्देनजर इस टीम का चयन किया गया है। दीप्ति रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक…

Read More

हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत पर की कार्रवाही हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस फर्जी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया, जहाँ मशहूर ब्रांड्स के नाम पर नकली शैंपू तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत पर गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही एक आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया, जबकि मौके से हसीन, शहबान और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों के पास न तो किसी…

Read More

देहरादून: तीन माह के अंतराल के बाद श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम की हेली सेवा आज से फिर शुरू हो रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।यूकाडा ने साफ कर दिया है कि खराब मौसम की स्थिति में हेलिकॉप्टरों को शटल सेवा की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीसीए टीम ने किया सुरक्षा मानकों का निरीक्षण हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम उत्तराखंड पहुंची। टीम ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पर सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। साथ ही हेली कंपनियों के पायलटों और तकनीकी तैयारियों…

Read More

देहरादून: नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में दून पुलिस लगातार गंभीरता से काम कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी सूचना पर तत्काल अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। पिछले दो माह के दौरान जनपद से नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के 97 मामले सामने आए। इनमें से 87 बच्चों को पुलिस ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि…

Read More