जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत: अब तक 11 बच्चों की जान गई छिंदवाड़ा-सीकर में दवा से जुड़ी त्रासदी, सरकारों ने कंपनी पर कसा शिकंजा मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप लेने के बाद बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 25 दिनों में दोनों राज्यों में कुल 11 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शुरुआती जांच में सिरप में जहरीला केमिकल डाइथिलीन ग्लाइकोल (DEG) मिलने की आशंका जताई गई है, जिसका इस्तेमाल ब्रेक ऑयल और एसी कूलेंट में होता है। भारत में यह केमिकल दवाओं में पूरी तरह प्रतिबंधित है।…
Author: Utkarsh Jyoti
प्रदेश सरकार ने राज्य के 1983 राजस्व गांवों को नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया है। मा. उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व मंत्रिमंडलीय निर्णयों के अनुरूप राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उदे्श्य से राज्य सरकार द्वारा आज राज्य के 1983 राजस्व गांवो को अब नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से जनपदों के ग्रामीण एवं सीमांत इलाकों में अब सीधे नियमित पुलिस व्यवस्था लागू हो जायेगी, जिससे अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और न्याय की उपलब्धता सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चमोली के प्रसिद्ध सवाड़ गांव में क्षेत्रीय जनता की मांग पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिये उनके द्वारा निरन्तर अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के सीमांत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफ.डी.ए. की छापेमारी शुरू केंद्र की एडवाइजरी लागू, सरकार की डॉक्टरों से अपील, बच्चों को प्रतिबंधित कफ सिरप न लिखें डॉक्टर बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) की संयुक्त टीमें प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल स्टोर्स, थोक…
50 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चौंपियनशिप का शुभारंभ किया। 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देवभूमि उत्तराखंड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा में सहयोग वाले कर्मियों को सम्मानित किया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को स्कूल-कॉलेजों में शामिल करने की प्रक्रिया जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पटेल नगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी के कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए…
*एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, 06 अक्टूबर से विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को खिलाई जाएगी टेबलेट।* *राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 08 अक्टूबर को, एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य।* *देहरादून एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभागों को समन्वय स्थापित करते एनीमिया मुक्त कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने…
*उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षाफल में हुआ उल्लेखनीय सुधार: डॉ धन सिंह रावत* *हाईस्कूल में 81.38 व इंटर में 76.27 फीसदी रहा अंक सुधार परीक्षाफल* देहरादून, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की वर्ष 2025 की प्रथम तथा वर्ष 2024 की तृतीय परीक्षाफल सुधार परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये हैं। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणामों के तहत हाईस्कूल में 81.38 और इंटरमीडिएट में 76.27 फीसदी बच्चों ने अंकसुधार परीक्षा में बाजी मारी है। इसके साथ ही वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के कुल परीक्षाफल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह…
*ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण पर चला एमडीडीए और नगर निगम का संयुक्त बुलडोजर, दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण* *एमडीडीए टीम ने धौरण रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध निर्माणों को किया सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीडीए ने धौरण रोड आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माणों पर सीलिंग की गई । सहारनपुर रोड स्थित…
मिट्टी से मिट्टी तक : आईआईटी रुड़की का भूसे से पर्यावरण-अनुकूल टेबलवेयर बनाने का नवाचार – प्लास्टिक प्रदूषण और पराली जलाने की दोहरी चुनौतियों का समाधान करते हुए किसानों की आय में वृद्धि – इनोपैप लैब द्वारा गेहूँ के भूसे को बायोडिग्रेडेबल, कम्पोस्टेबल, खाद्य-सुरक्षित टेबलवेयर में परिवर्तित किया गया – स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप – पैरासन मशीनरी के साथ उद्योग साझेदारी से लैब-टू-मार्केट संक्रमण को गति रूडकी :. आईआईटी रुड़की पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए स्थायी और अभिनव समाधानों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संस्थान की इनोपैप लैब (Innovation in Paper &…
