मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेसकोर्स में मथा टेका। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों व विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता है।
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ प्रवासी उत्तराखंडी हैं देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर-मुख्यमंत्री “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है राज्य-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के गौरव को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लेखक गांव, थानों, देहरादून में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक गांव स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव पर सभी आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि लेखक गांव की परिकल्पना उन विचारों का प्रतीक है जो समाज को दिशा देते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य का निर्माण करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा लेखक गांव में आयोजित यह…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तत्काल प्रभाव से अस्पताल के उन्नयन हेतु शासनादेश जारी करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया सीएम धामी चौखुटिया के संबंध में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड वासियों के लिए बनेगा विशेष काउंटर – सीएम धामी सीएम धामी बोले – पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में चौखुटिया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरु नानक जी के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते…
मुख्यमंत्री ने काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का किया शुभारम्भ उत्तराखण्ड के नगरों में स्वच्छता और बुनियादी ढाँचे को मिला नया आयाम मुख्यमंत्री ने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में काशीपुर में मंगलवार को राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
बागेश्वर: उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले में, तहसील काफलीगैर स्थित झिरौली खदान-वाले क्षेत्र में काम करने वाली झिरौली मैगनेसाइट लिमिटेड कंपनी का संचालन ठप पड़ा हुआ है। इसके कारण वहाँ काम कर रहे कर्मचारियों तथा आसपास रहने वाले परिवारों पर गंभीर आर्थिक और सामाजिक असर पड़ रहा है। झिरौली मेगनेसाईड कंपनी प्रबंधन के तहत खनन कार्य लगभग 165.086 हेक्टेयर भूमि पर चलते थे। जनवरी 2025 में उच्च न्यायालय द्वारा खनन पर लगे प्रतिबंधों के बाद से गतिविधियाँ प्रभावित हुईं। हालांकि जिलाधिकारी बागेश्वर आंकाक्षा कोंडे की पहल के बाद हाईकोर्ट नैनीताल ने झिरौली मैगनेसाईट को खोलने कि अनुमति दे दि हैं। वेतन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्रीनगर, पौड़ी में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर जनता को वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल में स्थित माँ धारी देवी और भगवान कमलेश्वर महादेव के पौराणिक मंदिर सम्पूर्ण उत्तराखंड की अनमोल धरोहर है। प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास…
*25 वर्षों में सुधरी राज्य की सेहत, सुलभ हुई स्वास्थ्य सुविधाएं* *सुदूरवर्ती अस्पतालों में पहुंचे डॉक्टर, आम लोगों को मिला उपचार* देहरादून उत्तराखंड का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ था, उसके मूल में जनसुलभ एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी शामिल था। विगत 25 वर्षों में राज्य सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का जाल प्रदेश के कोने-कोने तक फैला। राज्य सरकार ने सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति कर आम जनता को स्थानीय स्तर पर उपचार मुहैया कराया। स्वास्थ्य उपकेन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों को…
प्रेमनगर में सड़क पर मिला युवक अरुण कुमार उर्फ डी.के. का शव, एक संदिग्ध हिरासत में देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान अरुण कुमार उर्फ डी.के. पुत्र तिलकराज, निवासी पहाड़गंज, दिल्ली (हाल स्मिथनगर, प्रेमनगर) के रूप में हुई है। मृतक की नाक से खून निकलना पाया गया जबकि शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं थी।जानकारी के मुताबिक मृतक का झगड़ा नाई की दुकान पर शुरू हुआ और इसमें ब्लेड का इस्तेमाल भी हुआ जबकि मौत की वजह गला दबाना बताया जा रहा है पुलिस…
