‘सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा-2025’ एतद्वारा सूचित किया जाता है कि ‘सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा-2025’ दिनांकः 24 नवम्बर, 2025 से 28 नवम्बर, 2025 तक निम्न कार्यक्रमानुसार जनपद हरिद्वार (कोड-01) के एक मात्र परीक्षा केन्द्र-परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार (केन्द्र कोड-101) में आयोजित की जायेगी-
Author: Utkarsh Jyoti
*उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान* *देहरादून में 08 नवंबर को होगा भव्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिखेगी आंदोलन की झलकियां* *देहरादून उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर 08 नवंबर,2025 को जनपद देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में तीन अलग-अलग स्थानों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाईन रेसकोर्स में तहसील सदर एवं मसूरी के अन्तर्गत आने वाले राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं तहसील ऋषिकेश व डोईवाला के अंतर्गत आने वाले राज्य आंदोलनकारियों को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में और परगना विकासनगर व चकराता…
₹11,869 करोड़ की लागत से बन रहा चार फेज़ वाला प्रोजेक्ट दिल्ली से देहरादून तक एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। जो एक्सप्रेसवे इस साल अक्टूबर-नवंबर में खुलने वाला था, अब उसकी नई डेडलाइन फरवरी 2026 तय की गई है। यानी यात्रियों को राजधानी से देवभूमि तक की तेज और सुगम यात्रा के लिए करीब चार महीने और इंतजार करना होगा। हालांकि अच्छी खबर यह है कि काम अपने अंतिम चरण में है और सभी चार फेज पूरे होने के बाद ही इसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक वरिष्ठ…
ढाई दशक में 15 गुना बढ़ी शराब से आय उत्तराखंड में आबकारी राजस्व 231 करोड़ से 4 हजार करोड़ पार, बनी सरकार की बड़ी आमदनी का जरिया बीते दस सालों में दोगुनी हुई शराब बिक्री, नई आबकारी नीति और पर्यटन वृद्धि से राज्य में बढ़ी खपत — सामाजिक संगठनों ने जताई चिंता देहरादून : उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से अब तक शराब की बिक्री और खपत में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2001 में जहां शराब से कुल राजस्व ₹231 करोड़ था, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर ₹4,038 करोड़ पहुंच गया।…
मुख्यमंत्री धामी ने किया विकसित भारत यंग लीडर्स थीम पर आधारित राज्य युवा महोत्सव 2025- 26 का शुभारंभ महोत्सव में फिट इंडिया उत्तराखंड और उत्तराखंड स्पोर्ट्सटैक हैकथन पहल का भी किया गया शुभारंभ युवाओं द्वारा तैयार विज्ञान के विभिन्न मॉडल की विज्ञान प्रदर्शनी और स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों की स्टाल का किया गया अवलोकन युवा करेंगे विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की संकल्पना को साकार: मुख्यमंत्री कहा: हमारी समृद्ध विरासत को संजोए रखने और उसको अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का दायित्व भी युवाओं पर राज्य में युवाओं को आगे बढ़ने और अपने सपने साकार करने के मिल…
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्रांति की ओर बढ़ता उत्तराखंड 25 वर्षों में उत्तराखंड की सेहत में सुधार, राज्य के हर कोने तक पहुंच रही चिकित्सा सुविधाएं, डॉक्टरों की संख्या और ढांचा हुआ मजबूत मातृ मृत्यु दर में 77 प्रतिशत की कमी, कुल 1985 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से 34 लाख लोगों को लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर मेडिकल एजुकेशन तक, हर क्षेत्र में सुधार की नई मिसालें स्थापित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य…
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय “जन वन महोत्सव” का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ चिपको आंदोलन बना महिला शक्ति और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक प्रकृति संरक्षण हमारे संस्कारों में है निहित-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति का संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मानव और प्रकृति के सहअस्तित्व की…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए 16.95 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिलखी, टिहरी गढ़वाल को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उच्चीकृत करते हुए रू0 14.83 करोड़ तथा जनपद नैनीताल के विकासखण्ड भीमताल में ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड नैनीताल के अनावासीय कार्यालय भवन के निर्माण हेतु रू0 2.12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन “उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्प वर्षा कर राज्य निर्माण व राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिये सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का…
कभी सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती अब खौफनाक कहानी में बदल गई। प्यार में की गई मंदिर शादी के आठ महीने बाद वही रिश्ता अब रहस्य और मौत की गुत्थी बन गया है। खेतलसंडा खाम इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिलने से हड़कंप मच गया। लव मैरिज करने वाली युवती की पहचान खटीमा निवासी सुनीता उपाध्याय (25) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया से मंदिर तक और फिर मौत तक जांच में सामने आया कि सुनीता उपाध्याय की पहचान बरेली के शाहजहांपुर रोड निवासी आनंद तोमर से सोशल मीडिया…
