Author: Utkarsh Jyoti

कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, ऑडियो हुआ वायरल, पुलिस को दी तहरीर जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 25 जनवरी की शाम वह सीतापुर से अपने घर सुभाषनगर पशु के लिए स्कूटी से चारा लेकर आ रहा था। तभी विपरीत दिशा से कांग्रेस के ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर की कार क्रॉस करते हुए जा रही थी। आरोप लगाया कि कार गुजरने के बाद उसके फोन पर विधायक ने कॉल की और धमकाने लगे। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी को धमकाने का आरोप लगा है। फोन पर धमकाते…

Read More

देहरादून/नई टिहरी:  पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को नई टिहरी में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला विकसित भारत–गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 (वीबी–जी राम जी अधिनियम) के जन-प्रभाव और क्रियान्वयन पर केंद्रित होगी। कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय, नई टिहरी के सभागार में आयोजित होगा, जिसमें जनपद के पत्रकार, जिला स्तरीय अधिकारी, विभागीय प्रतिनिधि एवं लाभार्थी शामिल होंगे। कार्यशाला का उद्देश्य अधिनियम की प्रगति, जमीनी प्रभाव और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की भूमिका पर सार्थक संवाद स्थापित करना…

Read More

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो…

Read More

*कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* 1- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता / स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, जिन्होंने अपने मूल संवर्ग में न्यूनतम 05 वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण कर ली हो, को सम्पूर्ण सेवाकाल में एक बार म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग के आधार पर जनपद परिवर्तन करने की अनुमति प्रदान की जाएगा। जिसपर कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। 2 – उत्तराखण्ड राज्य में आपसी समझौते के आधार पर भू-स्वामियों से लघु/मध्यम/ वृहद् परियोजनाओं हेतु भूमि की प्राप्ति किये जाने हेतु प्रक्रिया का निर्धारण” के सम्बन्ध में कैबिनेट ने लिया निर्णय। भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन…

Read More

राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की चेतावनी, खतरे की श्रेणी घोषित सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के निर्देश पर जनपदों को अलर्ट जारी उत्तराखण्ड राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सभी जनपदों को सतर्क कर दिया गया है। रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 सायं 05:00 बजे से 28 जनवरी 2026 सायं 05:00 बजे तक राज्य के विभिन्न ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गई है। डीजीआरई द्वारा…

Read More

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा मित्र कार्यक्रम से जुड़े दो समर्पित स्वयंसेवकों— दलवीर सिंह राणा (जनपद उत्तरकाशी) एवं सुशील कैंतुरा (जनपद देहरादून)—ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत कर्तव्य पथ पर आयोजित रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन (RDC) कार्यक्रम में देशभर से आए अन्य आपदा मित्र स्वयंसेवकों के साथ आरडीसी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श करने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जिसमें आपदा प्रबंधन की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों, फील्ड-स्तरीय अनुभवों तथा स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड…

Read More

सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का रिकॉर्ड, 474 कैंपों से 3.77 लाख से अधिक लोग लाभान्वित उत्तराखंड में जनकल्याण अभियानों की बड़ी सफलता, एक ही दिन में 14 कैंप और 6,368 प्रतिभागी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जागरूकता अभियानों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। सरकार की सक्रिय नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन के चलते प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे कैंपों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। आज प्रदेश में 14 कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,368 नागरिकों…

Read More

देहरादून:  उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों को बड़ा तोहफा मिला है. पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए PAC और IRB के जवानों को खुशखबरी दी है. लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है. गणतंत्र दिवस परेड से ठीक पहले जारी हुए इन आदेशों से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है. जानें पूरी बात ?  जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, 46 अपर गुल्मनायक को गुल्मनायक बनाया गया है. अब ये जवान अपने कंधों पर…

Read More

*प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस”* *यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति – सीएम धामी* *मुख्यमंत्री ने किया यूसीसी में योगदान देने वाले अधिकारियों और रजिस्ट्रेशन में सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, कुशल क्रियान्वयन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी…

Read More