देहरादून
उत्तराखंड बोर्ड का तय समय पर रिजल्ट आ गया। डी ए वी इंटर कॉलेज करणपुर 14 रैंक लेकर मानसी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मानसी उसका श्रेय अपनी हिंदी प्रवक्ता डॉ अंजू तिवारी और अपने अभिभावक दादा को दे रही है। सभी कॉलेज के टीचर और प्रधानाचार्य सचिंद्र श्रीवास्तव ने उसको बधाई दी।
मानसी ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
डॉ अंजू तिवारी का कहना है कि यह कॉलेज की मेधावी छात्रा थी। इसने वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भी अपना परचम लहराया हुआ है। बहुत ही संस्कारिक लड़की है। भविष्य की अच्छी संभावनाएं है इसको अगर सरकार का सहयोग मिल जाए तो छात्रा प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

