Author: Utkarsh Jyoti

नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद, अभ्यर्थियों से लिए गए 2 लाख रुपये भी मिले ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश और सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से कथित तौर पर ठगी करने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया है। सुरक्षा विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बैराज रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एम्स किच्छा के नाम पर जारी किए गए दो कथित फर्जी नियुक्ति पत्र और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए। एम्स प्रशासन के…

Read More

हरकी पैड़ी के मालवीय घाट का बताया जा रहा मूल वीडियो; कपड़े बदलकर आपत्तिजनक रूप में प्रसारित करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी हरिद्वार। सोशल मीडिया पर एक महिला के गंगा स्नान के वीडियो के साथ कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक रूप में प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो हरकी पैड़ी क्षेत्र के मालवीय घाट का बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी है और वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया गया है कि…

Read More

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा…

Read More

अमृतसर से दिल्ली पहुंचे थे तीनों यात्री, एयर इंडिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का नोटिस; सात दिन में मांगा जवाब नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन इतालवी नागरिक जरूरी डिपार्चर इमिग्रेशन क्लियरेंस पूरा किए बिना ही दिल्ली से जर्मनी के लिए रवाना हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। मंत्रालय के अनुसार, तीनों यात्री 3-4 सितंबर 2026 की…

Read More

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा’ ’यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’ ’14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख यात्रियों का पंजीकरण’ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रा मार्गों…

Read More

ऋषिकेश पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ा, पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र के एक होटल में नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देने के मामले में ऋषिकेश पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में किशोरी की मां की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत…

Read More

जिले में अब तक 127 सैंपल की जांच, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया; ऑक्सीजन बेड किए गए रिजर्व नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में अब तक 127 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण के चलते अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पॉजिटिव मिले मरीजों में अधिकांश नैनीताल जिले…

Read More

दुकान पर बैठे हैप्पी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए भागे आरोपी; पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक मैकेनिक की सरेआम गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। शांतरशाह मार्ग पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर बैठे मैकेनिक हैप्पी पर दो अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल हैप्पी को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, शांतरशाह गांव निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार…

Read More

हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति : मुख्यमंत्री हिंदी को विज्ञान, तकनीक, शोध और डिजिटल दुनिया की भी मजबूत भाषा बनाना होगा हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री हिंदी दिवस पर साहित्यिक एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं के 126 विजेता विद्यार्थी सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों, छात्र-छात्राओं और हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी दिवस हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय चेतना के गौरव को संजोने तथा…

Read More