चमोली। प्रसिद्ध नंदा देवी बड़ीजात यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव पर मां नंदा राजराजेश्वरी की देव डोलियां कैलाश की ओर रवाना हुईं। बुधवार रात लाटू के धर्मभाई गांव पहुंची तीनों देव डोलियों का ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। गुरुवार सुबह डोलियों के आगे बढ़ते ही पूरा क्षेत्र ‘जय मां नंदा, जय मां राजराजेश्वरी’ के जयकारों से गूंज उठा। मां को कैलाश की ओर विदा करते समय श्रद्धालु भावुक हो गए। धर्मभाई गांव में बधाण की नंदा, बांण की भगवती और दशोली की भगवती की देव डोलियों की अगवानी के लिए ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। इस दौरान…
Author: Utkarsh Jyoti
जोशीमठ/औली। औली में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के दौरान भारतीय और अमेरिकी सेना के जवानों ने आतंकवाद रोधी अभियानों के तहत विभिन्न सामरिक ड्रिल का संयुक्त प्रशिक्षण किया। गुरुवार को दोनों देशों के सैनिकों ने बिल्डिंग क्लियरेंस और रूम इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास कर शहरी क्षेत्र में संभावित अभियान की परिस्थितियों को समझा। अभ्यास के दौरान हमलावर टीमों ने ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वाड और स्नाइपर जैसी आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों का इस्तेमाल किया। ड्रिल के माध्यम से आतंकवाद रोधी अभियानों में प्रशिक्षित जवानों और आधुनिक तकनीक के समन्वय से कार्रवाई की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।…
देहरादून। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से आउटसोर्स पर कार्यरत कार्मिकों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिकों को यह लाभ उनकी नियुक्ति की अवधि के आधार पर तीन चरणों में दिया जाएगा। शासन के निर्णय के अनुसार पहले चरण में 1 जनवरी 2016 से पहले नियुक्त उपनल कार्मिकों के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। दूसरे चरण में 1 जनवरी 2016 से 12 नवंबर 2018 तथा तीसरे चरण में 13 नवंबर 2018 से 15 अक्टूबर 2024 तक नियुक्त कार्मिकों को निर्धारित न्यूनतम वेतन और अनुमन्य…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत झाझरा क्षेत्र में करीब पांच बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है। एमडीडीए के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों और ले-आउट से संबंधित मामलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। विकासनगर, सहसपुर, ऋषिकेश,…
सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम-18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन’ ’जेन-जी के विचारों को नीति-निर्धारण से जोड़ने की मुख्यमंत्री धामी की पहल-आईएएस भी युवाओं के साथ करेंगे वैचारिक मंथन’ ’कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?-2,67,744 विद्यार्थियों के विचारों में से चयनित 140 युवा देंगे मुख्यमंत्री धामी को अपने विजन की रिपोर्ट’ ’युवा विद्यार्थी मंथन के चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए मिलेगी 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की दिशा…
उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा है सम्मान फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् की साकार हो रही है पहल प्रदेश में पहली बार उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार-2024 एवं 2025 किया जा रहा है आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् द्वारा प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में…
नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों के बीच हुई टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, घटना 15 सितंबर की शाम अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई। मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के व्यवहार को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित सावधानी बरतने को कहा। तेज गति से भारतीय युद्धपोत के करीब आया पाकिस्तानी जहाज विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय नौसेना का एक फ्रंटलाइन युद्धपोत उत्तरी अरब सागर में…
लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के निहेंदपुर सुठारी गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी महिला को उसकी सहमति के बिना घर में रखने और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसका पति एक अन्य हिंदू महिला को अपने साथ घर में रख रहा है। आरोप है कि पति ने उक्त महिला का नाम बदलकर मुस्लिम समाज से जुड़ा नाम रख दिया है और उस पर धर्म परिवर्तन के…
उत्तरकाशी/मोरी। मोरी विकासखंड की फतेहपर्वत पट्टी में खन्यासणी-पुजेली मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागड़ा मेले से लौट रहे ग्रामीणों से भरी बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया। प्राथमिक…
रुद्रप्रयाग। जिले में सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों को निजी संस्थाओं को दीर्घकालीन लीज पर दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग के दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी स्थित निरीक्षण भवनों की जमीनों को निजी संस्थाओं को लीज पर दिए जाने की तैयारी का आरोप लगाते हुए इसका विरोध करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि केदारघाटी के तीनों निरीक्षण भवन महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थित हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि की उपलब्धता सीमित होने के कारण इन सरकारी परिसंपत्तियों…
