भारत मंडपम में जुटेंगे BRICS नेता, मध्य पूर्व संकट और वैश्विक चुनौतियों पर रहेगा फोकस नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 का रविवार को दूसरा दिन है। सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सुबह करीब 10:55 बजे BRICS देशों के प्रमुख एक बार फिर भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां सामूहिक फोटो के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा का सिलसिला आगे बढ़ेगा। सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को BRICS देशों के नेताओं ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता जताई। बैठक में वैश्विक राजनीति, सुरक्षा…
Author: Utkarsh Jyoti
चीरबासा हेलीपैड के पास हादसा; लगातार पत्थर गिरने से रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण, संवेदनशील क्षेत्र में काम रोका रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार सुबह चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बोल्डर की चपेट में आने से स्थानीय यात्री मोहन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पैदल मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को सुबह करीब 10:56 बजे चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना YMF जवान मुकेश ने दी। इसके बाद कोतवाली सोनप्रयाग से…
नौ किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण, बोले—अब भी नहीं बनी सड़क तो 2027 में करेंगे चुनाव बहिष्कार चमोली। कर्णप्रयाग विकासखंड के सकंड गांव में सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। वर्षों से शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने अब खुद ही सड़क निर्माण की कमान संभाल ली है। ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण अपने निजी संसाधनों और श्रमदान से सड़क काटने में जुट गए हैं। ग्रामीणों ने गेती, फावड़ा, बेलचा समेत अन्य औजार उठाकर गांव तक सड़क…
ED नहीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई पर विवाद; याचिकाकर्ता विकेश नेगी ने न्यायपालिका की गरिमा का मुद्दा उठाया देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में हाई कोर्ट का फैसला आने से पहले ही उनके द्वारा याचिका खारिज होने और खुद को ‘क्लीन चिट’ मिलने का दावा किए जाने से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हालांकि, उपलब्ध अदालती रिकॉर्ड के अनुसार मामले में अंतिम फैसला अभी सुनाया जाना बाकी है और जजमेंट रिजर्व है। मंत्री के बयान के बाद याचिकाकर्ता विकेश सिंह नेगी ने…
देहरादून। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। टिहरी जिले के ढालवाला में निर्माणाधीन एस्केप टनल-1 का ब्रेकथ्रू पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही सुरंग के दोनों छोर आपस में जुड़ गए और 10.847 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल आर-पार हो गई। इसे देश की प्रमुख लंबी रेलवे सुरंगों में शामिल किया जा रहा है। 125 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का निर्माण उत्तराखंड के बेहद कठिन पहाड़ी और भूगर्भीय क्षेत्र में किया जा रहा है। परियोजना में सुरंग निर्माण सबसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में से एक है। कमजोर चट्टानों, कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों…
देहरादून/रामनगर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (OSD) चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने कार्रवाई के समय पर सवाल उठाते हुए इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि करीब दस साल पुराने मामले में चुनाव से पहले कार्रवाई किए जाने से कई सवाल खड़े होते हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में ईडी ने 10 सितंबर को चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर छापेमारी…
*अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान* *धामी सरकार के विजन को जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग* *67.83 करोड़ का भव्य अतिथि गृह और 2332.05 लाख का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विकास के दो मॉडल, एक विजन* उत्तराखंड की विकास यात्रा अब केवल सड़कों, भवनों और बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास की तस्वीर में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और युवा शक्ति को भी समान महत्व दिया जा रहा है। इसी व्यापक विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में सचिव…
उत्तराखण्डः पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण दस पर्वतीय जिलों में 4202 वाहन क्षमता की पार्किंग संचालित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जाम से राहत, स्थानीय लोगों की राह भी हुई आसान प्रदेश में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की साल दर साल बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में जुट गई है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और चारधाम यात्रा को और सुगम बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। आवास विभाग उत्तराखण्ड पार्किंग सुविधाओं के विकास…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए वैश्विक शासन व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का प्रभाव सबसे अधिक ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ रहा है, लेकिन वैश्विक निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका अभी भी सीमित है। ऐसे में ग्लोबल साउथ को केवल नियमों का पालन करने वाला नहीं, बल्कि नियम तय करने वाला पक्ष बनना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है और यह समूह…
अमसारी गांव की महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर दिया धरना, पुलिस जांच में जुटी रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के समीप शुक्रवार शाम मारपीट के दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में 42 वर्षीय मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्दन पर चोट लगने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने श्रीकोट बेस अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद शराब ठेके के आसपास कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायल…
