कांग्रेस ने बताया वरिष्ठ नेता के प्रति कार्यकर्ताओं का स्नेह, भाजपा ने उठाए राजनीतिक सक्रियता और पार्टी की अंदरूनी स्थिति पर सवाल देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के लंबे अंतराल के बाद उत्तराखंड लौटने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। 20 सितंबर को दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। देहरादून पहुंचने पर उनके समर्थन में रोड शो भी निकाला गया। हरीश रावत की वापसी को लेकर कांग्रेस ने इसे कार्यकर्ताओं के स्नेह और वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान से जोड़कर…
Author: Utkarsh Jyoti
नंदा देवी बड़ी जात का मुख्य धार्मिक चरण पूरा, 23 सितंबर को कुरूड़ में यज्ञ-अनुष्ठान के साथ होगा विधिवत समापन चमोली। हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की तलहटी में स्थित पंचगंगा के पवित्र होमकुंड में नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का मुख्य धार्मिक चरण विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गया। पूजा के बाद यात्रा के साथ चल रहे तीन चौसिंगा खाड़ुओं को कैलाश के लिए विदाई दी गई। इसके साथ ही बड़ी जात का प्रमुख धार्मिक पड़ाव पूरा हो गया और अब नंदा देवी की देव डोलियां एवं छंतोलियां सिद्धपीठ कुरूड़ की वापसी यात्रा पर हैं।…
गैरसैंण के गोगनाणी गांव की तस्वीर ने खोली सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल, 25 साल से सड़क की मांग गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण तहसील के दूरस्थ गांवों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। विकासखंड गैरसैंण के कुनीगाड़ क्षेत्र के गोगनाणी गांव में 61 वर्षीय बीमार बलवंत सिंह को ग्रामीण महिलाओं ने डोली में बैठाकर करीब चार किलोमीटर ऊबड़-खाबड़ रास्ते से पैदल सड़क तक पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सड़क सुविधा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों के अनुसार, बलवंत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने…
देहरादून। विकास प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बीच टिहरी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण में स्वीकृत मानचित्र को बदलकर ऑनलाइन पोर्टल पर दूसरा नक्शा अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में सहायक अभियंता पंकज पाठक को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के कार्य से हटा दिया गया है। अब प्राधिकरण का काम वहां पहले से तैनात सहायक अभियंता दिग्विजय नाथ तिवारी देखेंगे। पाठक को विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण का काम सौंपा गया है। मामले की विभागीय जांच में छह अप्रैल को स्वीकृत एक व्यावसायिक भवन के मानचित्र को 30 जून को…
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर एक दिन पहले ही फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में की थी कड़ी कार्रवाई उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक्शन जारी है। सोमवार को जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह…
ड्रग फ्री उत्तराखंड : एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण की मुहिम अब जन आंदोलन बन चुकी है। एएनटीएफ उत्तराखण्ड सहित विभिन्न राज्यों तक फैले नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में सफल रही है, वहीं विशेष जागरूकता अभियानों और कार्यक्रमों से इस मुहिम में जनता की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्कूल कालेजों और अन्य…
जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे। मुख्यमंत्री…
तीसरी काउंसलिंग से पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैयार किया नया प्लान, दस्तावेज सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नामित करने की तैयारी देहरादून। उत्तराखंड में MBBS दाखिलों के दौरान फर्जी प्रमाण-पत्रों के इस्तेमाल के मामले सामने आने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया को और पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी काउंसलिंग में दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया में प्रशासन की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभाग की योजना के अनुसार काउंसलिंग के दौरान एक प्रशासनिक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जा सकता है।…
उत्तरकाशी: चीन-तिब्बत सीमा से सटे उत्तरकाशी के दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात आईटीबीपी जवानों के लिए सर्दियों में पेयजल संकट दूर करने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। अत्यधिक ठंड के दौरान नदी-नाले और प्राकृतिक जलस्रोत जम जाने से होने वाली परेशानी को देखते हुए सीमा चौकियों पर बोरिंग आधारित स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था विकसित की जा रही है। करीब एक करोड़ रुपये की इस योजना के तहत नौ स्थानों पर बोरिंग की जानी है। इनमें नेलांग, कोपांग, नागा, पीडीए, सुमला, सोनम और त्रिपानी सीमा चौकियों पर बोरिंग का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के…
हरिद्वार: रोशनाबाद जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस जांच में आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध सामने नहीं आया है। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मुख्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 सितंबर को जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने सिडकुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत…
