देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की 18 कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न पदों के लिए 904 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून: अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में हरियाणा की एक युवती से फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस के दो कर्मियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों में हसनपुर कोतवाली का एक उपनिरीक्षक व हेड कांस्टेबल तथा CRPF के एक इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। धार्मिक स्थलों पर घुमाने के बहाने बुलाने का आरोप पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र की युवती की 20 सितंबर को एक परिचित महिला के माध्यम से CRPF कर्मी मोहित…
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन माउंट एकांकागुआ के साथ नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया। इनमें जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS), पहलगाम के साथ संयुक्त रूप से संचालित माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने सभी पर्वतारोहियों को सफल अभियानों के लिए बधाई…
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में अपनी जरूरत से पहले जरूरतमंद विद्यार्थियों की चिंता की थी लवप्रीत ने सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं घोषणा, DBT के माध्यम से मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने घर पहुंचकर लवप्रीत को सौंपा टैब, चेहरे पर खिली खुशी किसी विद्यार्थी के सपने को पंख देने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती, कई बार एक संवेदनशील सोच और किसी की जरूरत को समझने की भावना भी…
देहरादून। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां करते हुए राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। उनके साथ बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की ओर से घोषित नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। राम माधव को उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के लिए इससे पहले जिम्मेदारी संभाल रही टीम में बदलाव किया गया है। रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त…
शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा राज्य, फिल्म नीति का दिखने लगा असर देहरादून। उत्तराखंड की फिल्म नीति का असर अब राज्य में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में दिखाई देने लगा है। बीते पांच वर्षों में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग पर करीब 1,759 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इससे राज्य में फिल्म शूटिंग के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड लंबे समय से अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी परिवेश के कारण फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण…
*15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू* *सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री* देहरादून। मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। कुमाऊं से गढ़वाल और पहाड़ से मैदान तक विभागीय टीमें फील्ड में उतरकर सड़कों की मरम्मत में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने…
दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अभ्यर्थियों के लिए 45-45 लाख रुपये में दाखिले का सौदा और 20-20 लाख एडवांस लेने का पुलिस का दावा देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के कथित फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले के मामले की जांच अब कथित एडमिशन नेटवर्क तक पहुंचती दिखाई दे रही है। देहरादून पुलिस ने मामले में दो आरोपियों रूपेश पंडित और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों के परिजनों से लाखों रुपये लेने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि तीन अभ्यर्थियों के…
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ देवभूमि को आगे बढ़ा रही सरकार: मुख्यमंत्री धार्मिक पर्यटन से युवाओं को रोजगार, मातृशक्ति को अवसर और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने माँ नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने महोत्सव में उपस्थित माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। नंदा देवी महोत्सव हमारी…
उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प 98 छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान जल्द होंगे तैयार देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल समेत सात शहर अमृत-1 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रहीं महायोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ संस्थानों की मदद से विभाग इसको अंतिम रूप देने में जुटा है। कुल 98 महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इनमें अमृत-1 के अंतर्गत 07 और अमृत-2 में 23 महायोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत 7 क्लस्टरों में 65 नगर निकायों और मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत तीन…
