ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन जनपदों—टिहरी, पौड़ी और देहरादून—से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। सरकार का उद्देश्य इस महायोजना के माध्यम से ऋषिकेश को एक सुनियोजित, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक एवं सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में विकास, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से राज्य के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण देहरादून में पार्कों के विकास कार्यों का शिलान्यास “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास 1400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णाेद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर…
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने पर दिया जा रहा है ध्यान – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए…
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि सीएम धामी ने पुलिस महानिदेशक सहित सभी पुलिस कार्मिको को दी बधाई राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित हुई उत्तराखंड पुलिस, देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल सीएम धामी बोले—यह सम्मान नहीं, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की राष्ट्रीय पहचान दुर्गम परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान, उत्तराखंड पुलिस ने रचा इतिहास आपदा प्रबंधन से स्मार्ट पुलिसिंग तक, हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम—राष्ट्रपति पुलिस कलर केदारनाथ आपदा से लेकर महाकुंभ तक, उत्तराखंड पुलिस की सेवाओं को राष्ट्रीय मान्यता रजत जयंती वर्ष में मिला सर्वोच्च सम्मान, उत्तराखंड…
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने राजधानी देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची में कई थाना प्रभारियों सहित उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को उनके वर्तमान पद से हटाकर अन्य थानों में तैनात किया गया है।पुलिस विभाग…
सरकार का ₹5400 करोड़ राजस्व लक्ष्य, 700 दुकानों से बढ़ेगी आमदनी देहरादून, उत्तराखंड में शराब उपभोक्ताओं के लिए नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत महंगी साबित हुई है। राज्य में 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। आबकारी विभाग द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अब हर बोतल पर ₹5 से ₹20 तक अधिक कीमत चुकानी होगी। नई आबकारी नीति लागू दरअसल, राज्य सरकार ने 3 वर्ष की नई आबकारी नीति लागू की है, जिसके तहत हर साल शराब की कीमतों में सीमित बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है। यह नीति वर्ष 2028 तक प्रभावी…
दिल्ली से कैंची धाम जा रहे थे दोनों, होटल में ठहरने के बाद बिगड़ी तबीयत बहन ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी रुद्रपुर । हल्द्वानी मार्ग स्थित एक फाइव स्टार होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ होटल में रुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतका की बहन ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार…
*”ऑपेरशन प्रहार”* *एसएसपी दून के निर्देशों पर ऑपेरशन प्रहार के तहत दून पुलिस की चौतरफा कार्यवाही* *नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की ताबड़तोड़ कार्यवाही* *पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा नगर से देहात तक चलाया सघन चैकिंग अभियान* *सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की वृहद स्तर पर कार्यवाही* *सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 70 व्यक्तियों को दून पुलिस की बस सेवा से लाया गया थाने, पुलिस एक्ट के अंतर्गत करी कार्रवाई* *यातायात नियमो के उल्लंघन पर 143 वाहन चालकों…
*रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्रचालन पुनः आरंभ किए जाने से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की* – चोपन-टनकपुर रेलखंड पर दो जोड़ी रेलगाड़ियां संचालित होती हैं जिनमें सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल हैं वर्तमान में बरवाडीह-चोपन रेलखंड पर कुल 28 रेलगाड़ी सेवाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें पैसेंजर, एक्सप्रेस और राजधानी जैसी विभिन्न श्रेणी की ट्रेन शामिल हैं बुधवार को लोकसभा में रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्रचालन पुनः आरंभ किए जाने से संबंधित…
