मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों द्वारा संचालित राज्य एवं केंद्रपोषित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा स्टेट प्रगति पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें शीघ्र से शीघ्र अपलोड किया जाए। मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग द्वारा तैयार पोर्टल पर इस प्रकार डिजाइन किए जाने के निर्देश दिए कि योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि विभागों को अपने प्रोजेक्ट्स के विभिन्न स्तर के माइलस्टोन निर्धारित करने होंगे, ताकि धीमी प्रगति…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों (ताज़े फल एवं सब्जियों) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड औद्यानिक परिषद और आईटीबीपी के मध्य हुए इस समझौता ज्ञापन (MoU) को राज्य के किसानों, स्थानीय उत्पादकों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते के माध्यम…
निजी संस्थान के गार्डों ने युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, चिल्लाता रहा पर नहीं आया तरस एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा कि एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है, जिसे करीब आधा दर्जन से अधिक गार्ड लाठी-डंडों से जानवरों की तरह पीट रहे हैं। युवक बुरी तरह चिल्ला रहा है। जौलीग्रांट क्षेत्र के एक निजी संस्थान के करीब आधा दर्जन से अधिक गार्डो ने एक युवक को जमीन पर लिटाकर बुरी तरह पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। निजी संस्थान के गार्डों के इस कृत्य पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी विचार…
हरिद्वार। शहर के शिवालिक नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक बेहद जहरीला सांप दुकान के अंदर दिखाई दिया। सांप को देखते ही दुकानदार और वहां मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकान से बाहर की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के भीतर दिखाई दिया सांप रसल वाइपर प्रजाति का था, जो दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। इसकी एक झलक ने ही लोगों के होश उड़ा दिए। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। मौके पर…
देहरादून: महंगाई के दौर में उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 18.86% बिजली टैरिफ वृद्धि को सिरे से खारिज कर दिया है। इससे आम उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिलों के बोझ से बचाव मिला है। ऊर्जा कंपनियों—यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल—की ओर से बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन आयोग ने टैरिफ को यथावत रखते हुए केवल संरचनात्मक सुधार (टैरिफ रेशनलाइजेशन) किए हैं। आयोग ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार डाले बिना बिजली व्यवस्था को अधिक संतुलित और पारदर्शी बनाने…
*एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद* *नॉर्थ ईस्ट सहित सभी छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी* *सांस्कृतिक एकता को मजबूत कर रहा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान* *महिला सशक्तिकरण हेतु 19 हजार करोड़ का जेंडर बजट* *नॉर्थ ईस्ट और उत्तराखंड के बीच सांस्कृतिक समानता पर जोर* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं ने संवाद किया। ये युवा देहरादून से उत्तरकाशी की यात्रा पर तीन दिवसीय राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत आए हुए हैं। इस दौरान विभिन्न…
आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य – राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, अस्पतालों ने वर्चुअल भी किया प्रतिभाग – सभी अस्पतालों को शत प्रतिशत एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) से जोड़ने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी अस्पतालों को एचएफआर हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री तथा चिकित्सा कार्मिकों एचपीआर अनिवार्य रूप से बनाने के भी निर्देश दिए…
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्यवाही के लिए सघन अभियान चलाने के डीजीपी को दिए निर्देश कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोबन सिंह उप, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी, जनपद-देहरादून और प्रभारी कुठालगेट…
₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का बनेगा प्रमुख केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के भ्रमण के दौरान लगभग ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित वैज्ञानिक गैलरियों एवं चार मंजिला साइंस कैंपस सुविधा का अवलोकन किया। इस कैंपस में 40 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर तथा अन्य आवश्यक…
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी ऋषिकेश में जाम से मिलेगी राहत, 12.67 किमी बाईपास निर्माण को केंद्र की स्वीकृति चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट, धामी सरकार की पहल से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है। मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के…
