हल्द्वानी: मुखाना पुलिस आर एस टीम का संयुक्त कारवाई में पकड़ा गया अंतरराज्यीय शातिर पा राजमिस्त्री बनकर करता था घरों में रेकी, उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और हिमाचल में कई घटनाओं में शामिल | हल्द्वानी, 04 अप्रैल 2026: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया। कार्रवाई में 9 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की गई। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस से पकड़ में आया शातिर चोर जांच के दौरान पुलिस ने सत्यानंद कॉलोनी और हिम्मतपुर मल्ला में हुई…
Author: Utkarsh Jyoti
सभी कनेक्शन नजदीकी गैस एजेंसी अनिल इंडेन गैस सर्विस और आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस में किए ट्रांसफर देहरादून। लापरवाही, कालाबाजारी और उपभोक्ताओं की अनदेखी—इन तीनों का “हिसाब” आखिरकार जिला प्रशासन ने एक ही झटके में बराबर कर दिया। लंबे समय से शिकायतों में घिरी शहीद हीरा गैस एजेंसी पर दूसरी बार मुकदमा दर्ज करते हुए प्रशासन ने ऐसा कड़ा एक्शन लिया, जिसकी चर्चा पूरे जिले में है—एजेंसी के करीब 14 हजार गैस कनेक्शन छीनकर दूसरी एजेंसियों को सौंप दिए गए। दरअसल, पर्याप्त LPG उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस न मिलना, होम डिलीवरी में लापरवाही और अनियमितताओं…
गुनियाल जंगल में मुठभेड़ में मुख्य आरोपी दबोचा गया, एसएसपी के सामने मांगी माफी देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में आरोपी एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। 30 मार्च 2026 की सुबह थाना राजपुर क्षेत्र के जोहड़ी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो कारों—स्कार्पियो-एन और दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर—में सवार लोगों के बीच पीछा करते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर…
कैबिनेट विस्तार के बाद अब दायित्व बंटने शुरू, 14 वरिष्ठ नेताओं को दी गई जिम्मेदारी; आदेश जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी हैं। धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 लोगों को नियुक्त कर दिया गया है। गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए। देहरादून से कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि नैनीताल…
पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा संबंधित जनपदों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ट्रैफिक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान…
सीएम से मिलेंगे, राकेश टिकैत ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल देहरादून। देहरादून में 23 मार्च को छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसानों ने शोक सभा के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग उठाई। किसान सीएम धामी से मिलने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने साफ कहा है कि वे सीएम से आश्वासन मिलने के बाद ही यहां से हटेंगे। इसके बाद सीएम धामी ने किसानों से मिलने की बात कही है, जिसके लिए…
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल यात्रा के दौरान आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति तथा आकस्मिकता के निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में 10 अप्रैल को चारधाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को यूएसडीएमए में आयोजित ओरियंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस में चारधाम यात्रा से जुड़े…
Skill India 2025–26: उत्तराखंड के युवाओं का दमदार प्रदर्शन, अक्षज पटानी ने नेशनल में जीता सिल्वर, अब इंटरनेशनल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व देहरादून/आगरा/नोएडा। देशभर के युवाओं को कौशल आधारित मंच देने वाले Skill India Mission के तहत आयोजित *Skill India 2025–26* प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नॉर्थ रीजनल से नेशनल तक अक्षज का शानदार सफर आगरा में आयोजित नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता में Akshaj Patani ने **3D Digital Game Art** कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उनका चयन नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ।…
