Author: Utkarsh Jyoti

गुवाहाटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध श्री कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ कामाख्या से उत्तराखंड राज्य की खुशहाली, निरंतर विकास और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं देशभर के तीर्थ स्थलों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने माँ कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि…

Read More

*केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी. आर. पाटिल ने कुंभ मेले के दृष्टिगत गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता हेतु नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार को हर सम्भव सहायता का दिया आश्वासन।* केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी. आर. पाटिल ने कुंभ मेले के दृष्टिगत गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता हेतु नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री  सी. आर. पाटिल ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस सम्बंध में किये गये अनुरोध के क्रम में मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में यह जानकरी दी है। उन्होंने प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया…

Read More

खरीफ सीजन से पहले उर्वरकों का रिकॉर्ड स्टॉक: मांग के मुकाबले 51% भंडार सुरक्षित, कीमतें नहीं बढ़ेंगी देश में उर्वरक संकट खत्म: घरेलू उत्पादन और आयात से पहुंचा 97 लाख टन स्टॉक, ग्लोबल टेंडर भी जारी किसानों को राहत: उर्वरकों की MRP में कोई बदलाव नहीं, पीक सीजन के लिए सरकार ने कसी कमर देश में उर्वरकों की सुरक्षा व्यवस्था वर्तमान में सुदृढ़, स्थिर और बेहतर ढंग से प्रबंधित है, जिसके कारण सभी प्रमुख उर्वरकों की उपलब्धता मांग से लगातार अधिक बनी हुई है । आगामी खरीफ 2026 सीजन के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (DA&FW) ने कुल 390.54…

Read More

रुड़की: IIT रुड़की परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम यूकॉस्ट, आईटीडीए एवं लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने की, जबकि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना…

Read More

28 व राष्ट्रीय अधिवेशन केआम मुंशी हाल आर्डिनेंस फैक्ट्री सभागार के मिलन मंदिर देहरादून में संपन्न हुआ। नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग 6मई 2026 को चेयरमैनशिप/अध्यक्ष कामरेड एस.एन. पाठक की अध्यक्षता में आहूत की गई। 28 व राष्ट्रीय अधिवेशन के कुछ चुनिंदा कामरेड उपस्थित रहे। कामरेड एस.एन .पाठक अध्यक्ष कामरेड हरभजन सिंह सिद्धू ,कामरेड सी.श्रीकुमार जनरल सेक्रेटरी कामरेड राजेंद्र झा के बालाकृष्णन ,छबि लाल यादव ,आईएस रेड्डी ,आर प्रतीक आदि बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहे। नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा जनरल सेक्रेटरी की रिपोर्ट सर्वसम्मत से स्वीकार की गई ।डायरेक्टेड वाइस मीटिंग के लिए एजेंडा तय करना बाहर से आए…

Read More

*आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें-कौशिक* *आपदा प्रबंधन मंत्री ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा* *कहा-कम से कम दो बार हो जाए नालों-नालियों की सफाई* देहरादून: देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में सभी जनपदों एवं रेखीय विभागों द्वारा मानसून अवधि में संभावित आपदाओं एवं आपात स्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मानसून अवधि उत्तराखण्ड के लिए अत्यंत संवेदनशील…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने सेना के साहस और शौर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर, आने…

Read More

देहरादून: देहरादून में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर एक बार फिर बयानबाजी और गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी संगठन, नए नेताओं की एंट्री और चुनावी रणनीति को लेकर नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आने से सियासी हलकों में हलचल बढ़ गई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat को लेकर भी राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हाल के दिनों में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के सार्वजनिक बयानों ने पार्टी के भीतर मतभेदों की अटकलों को और हवा दी है। हालांकि पार्टी नेता इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए संगठन…

Read More

देहरादून: देहरादून में नर्सिंग भर्ती को लेकर चल रहा आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से धरना दे रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों ने शनिवार को आंदोलन उग्र कर दिया। एकता विहार स्थित धरना स्थल से जुड़े चार अभ्यर्थी अल सुबह सर्वे चौक के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनके समर्थन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी टंकी पर पहुंचीं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि अन्य आंदोलनकारी नीचे धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। नर्सिंग अभ्यर्थियों का कहना है कि…

Read More

देहरादून: मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है,…

Read More