Author: Utkarsh Jyoti

हरिद्वार: हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के घोसीयान में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद बुधवार को एक बार फिर भड़क उठा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में शांति व्यवस्था…

Read More

हरिद्वार: कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। देवपुरा स्थित कांग्रेस ऑफिस में करण माहरा ने आगामी चुनावों की तैयारी की जुड़ी चर्चा की। साथ ही लोगों से जुड़े कई अन्य कई मुद्दों पर भी बात की गई। मीडिया से बात करते हुए करण माहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को सोना खरीदने लायक छोड़ा ही नहीं गया है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले कुंभ मेले पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Read More

देहरादून: देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन के समाप्त होने पर भाजपा ने स्वागत जताते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेत्री द्वारा आंदोलन के दौरान स्वयं पर पेट्रोल डालने की घटना को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां आंदोलनकारी युवाओं को आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाती हैं, जो बेहद चिंताजनक है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त होना स्वागत योग्य…

Read More

देहरादून: देहरादून के कैंट क्षेत्र स्थित किशन नगर एक्सटेंशन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे कथित तौर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों की शिकायत और मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को वहां से मुक्त कराया गया। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर के पीछे किराये के कमरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की…

Read More

*नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा* *दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार* *केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन* *बुधवार को एक दिन में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास* *उच्च हिमालयी क्षेत्र होने से मौसम के मिजाज पर भी है सरकार की पैनी नजर* देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या…

Read More

*कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी* *11 पर्वतीय जिलों के 275 गांवों को 05 वर्षों में चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य* *विवाद रहित गांवों को प्राथमिकता; न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि या 25 काश्तकारों की लिखित सहमति अनिवार्य* *नीति की कड़ाई से मॉनिटरिंग के लिए उच्चाधिकार समिति (HPC) का हुआ गठन* राज्य मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी जोतों को एकीकृत करने और कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

Read More

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में देश के विभिन्न स्थानों से सुशील गोखरू तथा 04 अन्य व्यक्तियों, नामतः राजेन्द्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला एवं ममता भंडारी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल पीठ ने वर्ष 2025 में मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) चिट फंड घोटाले से संबंधित सभी एफआईआर सीबीआई को हस्तांतरित करने के आदेश पारित किए थे। इसके आधार पर सीबीआई ने…

Read More

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज खाना डिलीवर किए जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने प्रमुख डिलीवरी कंपनी रैपीडो (Rapido) को ईमेल के जरिए आधिकारिक चेतावनी जारी की है। नगर निगम द्वारा भेजी गई इस चेतावनी में स्पष्ट किया गया है कि कंपनी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित क्षेत्रों में नॉनवेज आइटम की डिलीवरी बंद करे। साथ ही, कंपनी को अपने सभी राइडर्स को कड़े निर्देश जारी करने को कहा गया…

Read More

सिडकुल हरिद्वार में वीनस कंपनी के कर्मचारियों ने की हड़ताल सिडकुल हरिद्वार में आज वीनस कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर जबरदस्त हड़ताल की वीनस फैक्ट्री से कर्मचारियों ने विरोध जरूर निकाल और उनका यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय रोशनाबाद होते हुए जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय में समाप्त हुआ जहां पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात था श्रम कार्यालय के सामने मैदान में कर्मचारियों की जनसभा हुई जनसभा में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि करने ओवर टाइम बढ़ाने खाने के काम से कम दाम निर्धारित करने और खाना स्टैंडर्ड का देने तथा कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश देने आदि…

Read More

देहरादून: वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया। परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद गुस्साए नर्सिंग अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पिछले करीब 50 घंटों से नर्सिंग अभ्यर्थियों के समर्थन में पानी की टंकी पर डटी हुई…

Read More