उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक गांव का चयन कर उसे कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए, ताकि स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से ग्रामीण…
Author: Utkarsh Jyoti
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा देहराखास के कुछ घरों में पहुंचकर करीब से देखी जनगणना प्रक्रिया उत्तराखंड सहित देश भर में जनगणना का कार्य चल रहा अच्छा भारत के महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को देहराखास इलाके के कुछ घरों में पहुंचकर जनगणना कार्य की प्रक्रिया को करीब से देखा और फील्ड स्टॉफ से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में जनगणना कार्य को लेकर…
हरिद्वार: रंगीन मछली पालन को बढ़ावा हरिद्वार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब रंगीन मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम भगतनपुर आबिदपुर स्थित चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र पहुंचकर रंगीन मत्स्य कलस्टर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संचालित इस कलस्टर में किसानों द्वारा ऑर्नामेंटल यानी रंगीन मछलियों का पालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन को और प्रभावी बनाने के लिए जिला योजना से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी हरिद्वार ने कहा…
हरिद्वार: हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के घोसीयान में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद बुधवार को एक बार फिर भड़क उठा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में शांति व्यवस्था…
हरिद्वार: कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। देवपुरा स्थित कांग्रेस ऑफिस में करण माहरा ने आगामी चुनावों की तैयारी की जुड़ी चर्चा की। साथ ही लोगों से जुड़े कई अन्य कई मुद्दों पर भी बात की गई। मीडिया से बात करते हुए करण माहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को सोना खरीदने लायक छोड़ा ही नहीं गया है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले कुंभ मेले पर भी इसका असर पड़ सकता है।
देहरादून: देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन के समाप्त होने पर भाजपा ने स्वागत जताते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेत्री द्वारा आंदोलन के दौरान स्वयं पर पेट्रोल डालने की घटना को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां आंदोलनकारी युवाओं को आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाती हैं, जो बेहद चिंताजनक है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त होना स्वागत योग्य…
देहरादून: देहरादून के कैंट क्षेत्र स्थित किशन नगर एक्सटेंशन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे कथित तौर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों की शिकायत और मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को वहां से मुक्त कराया गया। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर के पीछे किराये के कमरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की…
*नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा* *दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार* *केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन* *बुधवार को एक दिन में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास* *उच्च हिमालयी क्षेत्र होने से मौसम के मिजाज पर भी है सरकार की पैनी नजर* देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या…
*कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी* *11 पर्वतीय जिलों के 275 गांवों को 05 वर्षों में चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य* *विवाद रहित गांवों को प्राथमिकता; न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि या 25 काश्तकारों की लिखित सहमति अनिवार्य* *नीति की कड़ाई से मॉनिटरिंग के लिए उच्चाधिकार समिति (HPC) का हुआ गठन* राज्य मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी जोतों को एकीकृत करने और कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में देश के विभिन्न स्थानों से सुशील गोखरू तथा 04 अन्य व्यक्तियों, नामतः राजेन्द्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला एवं ममता भंडारी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल पीठ ने वर्ष 2025 में मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) चिट फंड घोटाले से संबंधित सभी एफआईआर सीबीआई को हस्तांतरित करने के आदेश पारित किए थे। इसके आधार पर सीबीआई ने…
