देहरादून: उत्तराखंड के प्रशासनिक गलियारे से एक बहुत बड़ी और गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। राज्य के पांच जिलाधिकारियों (DMs) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यशैली, सुशासन और प्रशासनिक दक्षता का लोहा मनवाया है। ‘फेम इंडिया मैगजीन’ और ‘एशिया पोस्ट’ द्वारा संयुक्त रूप से जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ की प्रारंभिक सर्वे सूची में उत्तराखंड के पांच जिलाधिकारियों को देश के शीर्ष 100 अफसरों में जगह मिली है। कैसे हुआ चयन और क्या थे मानक? इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में देशभर के लगभग 800 जिलों के जिलाधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों के कामकाज को बारीकी से परखा गया था।…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के…
सितारगंज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को…
*लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल समापन* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में आयोजित ऐतिहासिक ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ के समापन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि चम्पावत को देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श जिला बनाना राज्य सरकार का ‘विकल्प रहित संकल्प’ है। 04 मई से प्रारंभ हुए 13 दिवसीय इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव का आज हर्षोल्लास और जनउत्साह के साथ विधिवत समापन हो गया। मुख्यमंत्री धामी ने नगरपालिका परिषद चम्पावत, जिला प्रशासन एवं समस्त क्षेत्रवासियों को इस भव्य, गरिमामयी और सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं…
माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास…
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र के पिता श्री गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने…
रुद्रप्रयाग: पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में पूजित भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोलने की पावन प्रक्रिया रविवार से विधिवत शुरू हो रही है। कपाटोद्घाटन को लेकर मदमहेश्वर घाटी और ऊखीमठ क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग चुका है। गांव-गांव में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह, आस्था और आध्यात्मिक उमंग देखने को मिल रही है। भगवान मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच चल विग्रह उत्सव मूर्तियों को गर्भगृह से निकालकर सभा मंडप में विराजमान कराया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान को नए अनाज का भोग अर्पित…
देहरादून: राजधानी देहरादून में हवाला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कैंट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो एन कार से 1.55 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। खास बात यह रही कि इतनी बड़ी रकम वाहन में बनाए गए सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखी गई थी। मामले में गुजरात के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि आयकर विभाग भी जांच में जुट गया है। जानकारी के अनुसार कैंट पुलिस राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि…
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं* अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
*नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि भारत की आन, बान और स्वाभिमान के…
