भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा देहरादून जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक रहने का अनुमान है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), उत्तराखण्ड द्वारा सभी जनपदों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 मई को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर एवं देहरादून में अधिकतम तापमान 35…
Author: Utkarsh Jyoti
*”ऑपरेशन प्रहार”* *थाना सेलाकुई* *एसएसपी दून की सख्ती से उपद्रवियों को कानून का पाठ पढ़ाती दून पुलिस* *श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 10 उपद्रवियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* दिनांक 16/05/2026 डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें श्रमिकों की आड़ में कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा फैक्ट्री परिसर व पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके संबंध में थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष सेलाकुई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए…
देहरादून: एसएसपी, एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ ने चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठगी गिरोहों का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि केदारनाथ हेली सेवा और यात्रा बुकिंग के नाम पर सबसे अधिक साइबर ठगी बिहार के नवादा, पटना, गया और बिहारशरीफ जिलों से संचालित गिरोहों द्वारा की जा रही है। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फेक आईपी एड्रेस और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियां चिन्हित हुई हैं। एसटीएफ के अनुसार, चारधाम यात्रा शुरू होते ही साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और मोबाइल नंबरों के जरिए…
“यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस: डॉ. आर राजेश कुमार बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी: बंशीधर तिवारी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी आनरेरी कैप्टन पदम बहादुर मल्ल, प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जयंत नवानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 लोगों को मिला विशेष सम्मान, मंथन में विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर हुई व्यापक चर्चा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य का चहुंमुखी विकास…
गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति, मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आवास विभाग ने तेज की कार्रवाई, दोनों परियोजनाओं को मिली सैद्धान्तिक सहमति पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- डॉ आ राजेश कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1344 करोड की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सिचाई, पर्यटन और पार्किंग से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास, आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण, बद्री गाय संरक्षण एवं जिला योेजनाओं के सफल क्रियान्वयन आदि हेतु कुल ₹ 1344 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के बिठौरिया नं0-1 में विकासनगर कालोनी में नलकूप निर्माण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 63.62 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर, उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं प्रेषित की है। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था। इस जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक…
देहरादून: स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी,सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल लागू कर दिया गया है. नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने-हटाने और अन्य संशोधन कार्य आसानी से कर सकेंगे. सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस (रेशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को आधुनिक तकनीक और सरल प्रक्रियाओं के साथ अपडेट कर यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बता दें कि अब नए राशन…
देहरादून: उत्तराखंड की औद्योगिक बेल्ट में चल रहा श्रमिक आंदोलन अब और ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है। सेलाकुई की फैक्ट्रियों में पिछले कई दिनों से जारी बवाल के बाद, अब यह चिंगारी देहरादून के मोहब्बेवाला तक पहुंच गई है। मोहब्बेवाला स्थित प्रसिद्ध ‘विंडलास न्यूट्रिशन फैक्ट्री’ के सैकड़ों कर्मचारियों ने रविवार 17 मई को वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी शामिल हैं, जो अपनी न्यूनतम सैलरी ₹20,000 करने की मांग पर अड़े हैं। ओवर टाइम और उत्पीड़न का आरोप, कर्मचारियों ने बयां किया दर्द रविवार…
