देहरादून: देहरादून स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, देहरादून पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कड़ा शिकंजा कसते हुए छह माह का प्रतिबंध लगा दिया है। बैंक के करीब 9000 खातों से धनराशि की निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम के अंतर्गत जनहित और जमाकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। आरबीआई के आदेश के अनुसार, बैंक बिना पूर्व लिखित अनुमति के कोई नया ऋण या अग्रिम नहीं दे सकेगा, न ही पुराने ऋणों का नवीनीकरण किया जा सकेगा। इसके साथ ही निवेश, नई देनदारियां लेने, उधार लेने,…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सविच द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के तैयारी एवं क्षमता निर्माण मद से चालू वित्तीय वर्ष में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस संचार नेटवर्क को उच्चीकृत किये जाने हेतु ₹15.34 करोड़, प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के दृष्टिगत वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु ₹11.00 करोड़, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद,…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागीय सचिवों से बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत आगामी वर्षो के लिए नई योजनाओं की कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये है। सोमवार को सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को वित्तीय प्रबन्धन को बेहतर बनाने के लिए निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सभी विभागों सेेे अपनी सम्पत्तियों की इन्वेन्ट्री तैयार करने के साथ आधुनिक तकनीक के आधार पर इनका संरक्षण किये जाने के साथ सम्पत्तियों का विवरण भी उपलब्ध कराये जाने…
सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश सरकार फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी जन-जन की सरकार – शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, लापरवाही पर सख्त चेतावनी डीएम को स्पष्ट निर्देश – एक भी जनसमस्या लंबित नहीं रहेगी सरकार मैदान में, जनता के बीच – ‘मुख्य सेवक’ ने दिखाई जवाबदेही की सख्त कार्यशैली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आयोजित मुख्य सेवक की चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने…
माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गोल्फकार्ट से लेस पहला पर्यटन स्थल होगा मसूरी: डीएम रंग लाई जिला प्रशासन की 9 महीने लंबी कवायद; रिक्शा संचालकों की जीविका संग आधुनिकता को दी उड़ान मा0 सीएम के निर्देश अनुरूप पिछले वर्ष डीएम ने बनाया था विस्तृत प्लान; बिना राजकोष खर्च किए डीएम ने धरातल पर उतारी 40 गोल्फकार्ट दसियों मीटिंग्स प्रस्तुतीकरण पश्चात डीएम ने भारत सरकार आरईसी से स्वीकृत करवाए 3.5 करोड़ जिला प्रशासन के सार्थक प्रयास; मसूरी को जल्द मिलने जा रहे 40 नये…
जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी सरकारी सम्पति को क्षति पंहुचाना पड़ा मंहगा; जिला प्रशासन का एक्शन; नामजद एफआईआर में पार्षद पत्नी भी शामिल आवासीय नक्शे पर होटल हेतु अवैध खुदाई व राष्ट्रीय राजमार्ग गंभीर क्षति की 3 आरोपियों से होगी भरपाई चार्जसीटी भी जल्द होगी सबमित जनसुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नही; राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्रवाई अवैध कृत्यों से पूरा नव निर्मित एनएच करना बड़ा बंद एमडीडीए को स्वीकृत मानचित्र निरस्त कर ध्वस्तीकरण कार्यवाही के निर्देश देहरादून :-, मसूरी…
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया है कि दो वयस्कों के बीच लंबे समय तक रहे सहमति वाले संबंधों में यदि बाद में शादी का वादा टूट जाता है, तो उसे बलात्कार की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, न्यायालय ने कहा कि महज शादी का वादा पूरा न कर पाना आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध नहीं है, जब तक कि यह साबित न हो कि वादा शुरू से ही झूठा था। न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार मसूरी की एक युवती ने पुलिस में…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हाल के दिनों में हुई जघन्य हत्याओं के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए राजभवन कूच किया। परेड मैदान से शुरू हुए इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उनका कहना था कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध राज्य की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं और आमजन में भय का माहौल बन गया है। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने…
केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन एवं मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन ने बताया की उत्तराखंड ने डी-रेगुलेशन 1.0 कम्प्लायंस रिडक्शन में देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम, लैंड यूज, होम स्टे तथा उद्यमिता एवं श्रम सुधारो के क्षेत्र में किए…
