उत्तरकाशी: उत्तराखंड के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल (रामनगर) निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन को और अधिक आक्रामक बनाते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों को ड्रोन और खोजी कुत्तों (स्निफर डॉग्स) के साथ पूरे गोई क्षेत्र में उतारा है। दूसरी तरफ, लापरवाही के आरोप में पर्यटन विभाग ने ट्रेकिंग एजेंसी ‘ब्रोमाउंटेन’ और उसके गाइड का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। अपहरण का मुकदमा दर्ज, साथ आए दो दोस्तों से पूछताछ पुलिस…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए जा रहे महाअभियान के तहत देहरादून जिले में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन की टीम ने विकासनगर परगना क्षेत्र के शीशम बाड़ा (शिमला बाईपास मार्ग) इलाके में सरकारी भूमि पर निर्मित एक अवैध मजार को मलबे में तब्दील कर दिया। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर हुई जांच प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस जमीन पर अवैध रूप से संरचना खड़ी की गई थी, जिसे लेकर लंबे समय से क्षेत्रीय नागरिक जिला प्रशासन को ज्ञापन और शिकायत पत्र सौंप…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के हाइब्रिड (Hybrid) वाहनों को लेकर परिवहन विभाग एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब इन वाहनों को राज्य में एंट्री के वक्त ‘ग्रीन सेस’ (हरित कर) देना पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने ग्रीन सेस वसूली नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल नहीं हैं हाइब्रिड वाहन वर्तमान व्यवस्था के तहत उत्तराखंड की सीमाओं में प्रवेश करने वाले इलेक्ट्रिक, सीएनजी (CNG) और हाइब्रिड वाहनों को ग्रीन सेस से पूरी तरह छूट…
*रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’* *गमसाली से मलारी तक एमटीबी चैलेंज में दिखा प्रतिभागियों का जबरदस्त जज्बा* सीमांत जनपद चमोली की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतिम दिन गमसाली से मलारी के मध्य 30 किलोमीटर एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) चैलेंज प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, चुनौतीपूर्ण ट्रैक और मनमोहक प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 30 किलोमीटर पुरुष एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत बाढ सुरक्षा कार्यो, विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 191 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्र में सांग नदी के चैनलाईलेशन हेतु ₹ 3.62 करोड़, विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु ₹…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने एक अनुशासित सैनिक, दूरदर्शी प्रशासक, आदर्श जनप्रतिनिधि तथा उत्तराखंड के विकास पुरुष के रूप में अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा…
दृढ़ संकल्प के आगे नहीं कोई सीमा: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में दिखाई अदम्य इच्छाशक्ति सेरेब्रल पाल्सी को चुनौती देकर अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में पूरी की 10 किलोमीटर दौड़ 25 वर्षीय अनुराग रावत ने जनपद चमोली में 31 मई से 2 जून तक आयोजित हो रही “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में अदम्य साहस, आत्मविश्वास और अटूट जज्बे का परिचय देते हुए लगभग 1 घंटा 45 मिनट में 10 किलोमीटर की कठिन दौड़ पूरी कर सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को प्रेरित किया। “Beyond Limits, Beyond the Canyon” के संदेश को साकार करते हुए अनुराग…
देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना और आधार पहचान के गलत इस्तेमाल का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड और आधार पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर किसी दूसरे मरीज का इलाज कराने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर नगर कोतवाली देहरादून में दो आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डिस्चार्ज के वक्त फोटो मिलान से खुला राज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एनसी बिष्ट द्वारा दर्ज…
*‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* *नीति घाटी का जागरण सीमांत स्वाभिमान की नई इबारत- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* *नीति घाटी में गूंजा फिट इंडिया का संदेश, ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न* सीमांत जनपद चमोली की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित हो रहे ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से समारोह…
देहरादून: उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 11 जिलों के लिए अगले 24 घंटे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जून दोपहर से लेकर 2 जून दोपहर तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, अंधड़, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। इन 11 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने…
