Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों के शिलान्यास के साथ विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई खेल छात्रवृत्ति राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतने और ओलंपिक-2036 में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति के लिए तैयार किया जा रहा विशेष रोडमैप: मुख्यमंत्री…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए 31 अगस्त और 1 सितंबर को कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य दिनों में कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। आज सभी जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर…

Read More

टिहरी/ऋषिकेश। रक्षाबंधन के दिन टिहरी जिले के भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पर शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भद्रकाली मोड़ के पास करीब 60 यात्रियों से भरी राजस्थान नंबर की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे स्कूटी के पास बैठे दो चचेरे भाइयों की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूटी सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर RJ18PB1409 की बस शुक्रवार शाम करीब…

Read More

देहरादून। चकराता क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सहिया से पहले लालपुल के पास एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन पुरुष और दो महिलाएं समेत कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन को सामान्य चोटें आईं। SDRF और पुलिस ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान हादसे की सूचना डायल-112 के माध्यम से SDRF को मिली। सूचना मिलते ही SDRF चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल…

Read More

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान पत्नी द्वारा तलवार उठाकर पति की ओर बढ़ने के बाद पति ने फावड़े के हत्थे से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाद के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार का है। पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय महेंद्र…

Read More

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एक परिवार ने अस्पताल कर्मचारियों पर नवजात बच्चा बदलने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि प्रसव के बाद उन्हें लड़के की जगह लड़की सौंप दी गई। मामले को लेकर परिजनों ने जांच और डीएनए परीक्षण की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशक को जांच के निर्देश दिए हैं। प्रसव के बाद बच्चे को लेकर उठे सवाल परिजन सुमित कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी का गर्भावस्था के दौरान दून अस्पताल में उपचार चल रहा था। प्रसव का समय नजदीक आने…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड में ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पैदल चलते हुए देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत कर उनके…

Read More

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी रक्षाबंधन पर चकरपुर में बहनों ने मुख्यमंत्री धामी को…

Read More

2022 विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में निर्वाचन आयोग की कार्रवाई, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 10क के तहत फैसला देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने चुनावी खर्च का निर्धारित विवरण उपलब्ध नहीं कराने के मामले में चार नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे रामानन्द सिंह, जगजीत सिंह, कमलेश माथुर और बलबीर कुमार तलवार को आदेश की तारीख से तीन वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10क…

Read More

रक्षाबंधन पर खुले वंशी नारायण मंदिर के कपाट, दुर्लभ दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब साल में सिर्फ एक दिन खुलता है चमोली का प्रसिद्ध मंदिर, 12 हजार फीट की ऊंचाई पर भगवान नारायण के हुए दर्शन चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले की उर्गम घाटी में समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध वंशी नारायण मंदिर के कपाट शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वर्ष में केवल एक दिन खुलने वाले इस मंदिर में भगवान नारायण के दुर्लभ दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का…

Read More