अल्मोड़ा: उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। इस चुनावी रण में आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक बड़ा और ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं, जहां वे सिमकनी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस इस महारैली को राज्य में अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत और शंखनाद के रूप में देख रही है। तैयारियां पूरी, सिमकनी मैदान सजा राहुल गांधी के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर अल्मोड़ा में सुरक्षा से लेकर अन्य सभी प्रशासनिक तैयारियां अंतिम…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून: उत्तराखंड के प्रतिष्ठित डीएवी पीजी कॉलेज में हुए बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के गंभीर आरोपों के तहत दो मुख्य आरोपियों—पीयूष चंद्र भटनागर और रंजना रावत—के खिलाफ देहरादून की विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत में अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल कर दी है। इन पर एससी (SC), एसटी (ST) और ओबीसी (OBC) वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति की करोड़ों रुपये की राशि को ठिकाने लगाने का आरोप है। अनधिकृत बैंक खाते से हुआ 2.27 करोड़ का खेल ईडी की जांच में सामने आया कि यह पूरा…
देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और अपडेट करने के लिए ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रदेश के 79 लाख 76 हजार से अधिक वोटर्स के लिए गणना प्रपत्र (फॉर्म) मुद्रित कर सभी जिलों को भेज दिए हैं। आगामी 8 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर इन फॉर्मों का वितरण करेंगे और मतदाताओं से जानकारी जुटाएंगे। 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान निर्वाचन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेशभर में यह महाअभियान एक महीने तक संचालित होगा। इस दौरान हर मतदाता…
*मुख्य सचिव उत्तराखंड द्वारा टिहरी गढ़वाल में बजरंग सेतु एवं हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण* मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन आनंद बर्धन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव को प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। तत्पश्चात मुख्य सचिव द्वारा नरेंद्रनगर विकासखंड अंतर्गत प्लास्डा स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया गया। हिलान्स…
*उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में युवाओं की सहभागिता को सुदृढ़ करने के लिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 का शुभारंभ* – भारत भर से 500 युवा ‘माई भारत’ स्वयंसेवक सीमावर्ती गांवों में एक सप्ताह तक चलने वाले गहन कार्यक्रम में भाग लेंगे – ‘नेशन फर्स्ट चैलेंज’ की पांच थीम 100 सीमावर्ती गांवों में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करेंगे युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग ने मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) के माध्यम से विकसित जीवंत ग्राम कार्यक्रम (वीवीवीपी) 2026 के पहले चरण का शुभारंभ किया है। यह एक अग्रणी युवा नेतृत्व वाली पहल है जिसका…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश के विद्यार्थियों की जन्म से लेकर शैक्षणिक और स्वास्थ्य सहित सम्पूर्ण गतिविधियों के ट्रैकिंग और मैपिंग किए जाने हेतु शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को ट्रैकिंग और मैपिंग के लिए एक सिंगल प्लेटफार्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बच्चों की आभा और अपार आईडी बनाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि आभा आईडी और अपार आईडी के माध्यम…
प्रदेश के सात जिलों में की गई मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए आदेश राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती की गई है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना के नेतृत्व में आयोग की टीम ने एक संस्थान का औचक निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया बच्चों की शिक्षा और समाज सेवा के नाम पर चल रहे इस संस्थान के भीतर धर्मांतरण और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग (विदेशी फंडिंग) से जुड़े संदिग्ध खेल का खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। शिक्षा की आड़ में धार्मिक विचारधारा का प्रचार आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना…
*मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से यात्रा का फीडबैक भी लिया। *श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए न करना पड़े इंतजार* मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के लिए की गई पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित किया जाए की श्रद्धालुओं को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होटल नटराज, ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 23.15 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण एवं 6.63 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शहरों के मेयर का स्वागत करते हुए कहा कि सभी मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के भी प्रतिनिधि हैं। आपके निर्णय का प्रभाव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी पड़ता है।…
