Author: Utkarsh Jyoti

उत्तरकाशी: धराली और हर्षिल आपदा में मिलने वाले शवों की शिनाख्त अब डीएनए टेस्ट से की जाएगी। आपदा को आए करीब 14 दिन बीत गए हैं इसमें एक शव पहले मिला था और एक सोमवार को भागीरथी नदी में मिला। उसकी पहचान के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। धराली हर्षिल आपदा के दौरान सेना के नौ जवानों के साथ ही करीब 68 लोग लापता हो गए थे। उसमें से एक शव आपदा के दूसरे दिन ही मलबे में बरामद किया गया। उसके बाद सोमवार को हर्षिल से करीब तीन किमी दूरी पर झाला में एक शव क्षतविक्षत अवस्था में…

Read More

बीआईएस देहरादून ने अधिकारियों की जागरुकता के लिए आयोजित किया कार्यक्रम – मानकों के प्रति जागरूकता हेतु चम्पावत में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम आयोजित चम्पावत : विकास भवन, चम्पावत में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों को भारतीय मानकों (आईएस स्टैंडर्ड्स) के प्रति जागरूक करना तथा उनके कार्यक्षेत्रों में गुणवत्ता एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बीआईएस मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती की…

Read More

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन थराली की पूर्व विधायक स्वर्गीय मुन्नी देवी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा-स्वर्गीय मुन्नी देवी में हमेशा जनसेवा की ललक दिखाई दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 में नारायणबगड़ के डुंगरी गांव में आई आपदा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डुंगरी में आपदा में दो लोगों की मौत के बाद वह अपने सहयोगी सतपाल महाराज और धन सिंह रावत के साथ नारायणबगड़ पहुंचे थे। सतपाल महाराज को वहीं जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए रूकना पड़ा, जबकि वह और धन सिंह रावत पैदल ही डुंगरी…

Read More

मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गढ़वाल – कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल पर जल्द शुरु होगा काम गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पुल निर्माण जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूर्व की घोषणा के क्रम में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में प्रस्तावित इस पुल के लिए अहम वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन द्वारा प्रमुख अभियंता…

Read More

लगातार बारिश से बढ़ा खीर गंगा का जलस्तर, सर्च ऑपरेशन रुका, लोगों में फिर दिखा खौफ दोपहर में खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से राहत और बचाव कार्य को तुरंत रोकना पड़ा। रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसके चलते मलबे में चलाए जा रहे खोज अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से मलबा काटकर बनाई गई सड़क भी एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सुबह के समय रोजाना की तरह…

Read More

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य बिना रुके जारी हैं। खराब मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी राहत कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल नेतृत्व में राहत कार्यों को गति मिल रही है। रविवार को राहत कर्मियों द्वारा भागीरथी नदी में राफ्ट उतारकर घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक सामग्री नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाई गई। वहां से यह सामग्री प्रभावित गांवों तक भेजी गई। इसके अलावा धराली सहित अन्य सीमांत गांवों में आज खाद्यान्न वितरण भी किया गया। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक…

Read More

जौलीग्रांट डोईवाला में आयोजित प्रदेश की नर्सिंग इकाई के सबसे बड़े संगठन संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने अपने नए अध्यक्ष के तौर पर अंकित भट्ट को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जौलीग्रांट के होटल भागीरथी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में राज्य भर से बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी पहुंचे थे।कार्यक्रम में पहुंचे नर्सिंग अधिकारियों ने पूर्व में हुई पारदर्शी भर्ती के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्री हरिकृष्ण बिजल्वाण का धन्यवाद किया।इस अवसर पर वर्तमान में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रही मीनाक्षी ममगाईं को उनके बेहतर कार्यकाल के लिए सम्मानित…

Read More

गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा टिहरी बांध झील में समाया, सालंग पुल के पास भी धंसी सड़क स्थानीय प्रशासन ने वाहनों को पीपल मंडी से ऑल वेदर बायपास होते हुए बडेथी और उत्तरकाशी की ओर आवाजाही करने के निर्देश दिए हैं। चिन्यालीसौड़ टैक्सी स्टैंड के समीप गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा टिहरी बांध झील में समा गया है। इससे चिन्यालीसौड़ बाजार और नागणी, बडेथी का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने वाहनों को पीपल मंडी से ऑल वेदर बायपास होते हुए बडेथी और…

Read More

*जिलाधिकारी ने डबरानी पहुंचकर मार्ग बहाली के चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण* *आवश्यक संसाधनों का उपयोग कर मार्ग के बहे हिस्से को जल्द से जल्द सुचारू किए जाने के दिए निर्देश* *सड़क धंसाव वाले स्थानों पर संबंधित एजेंसियां रखे निगरानी: डीएम* 5 अगस्त 2025 को हर्षिल धराली में प्राकृतिक आई आपदा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्रशासन द्वारा आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान निरंतर जारी है। शासन –प्रशासन द्वारा खाद्यान्न,बिजली, पानी, स्वास्थ्य ,संचार सभी व्यवस्थाएं निरन्तर दुरुस्त की जा रही है और जन जीवन को पुनः सामान्य करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए…

Read More

देहरादून। नूर कालोनी, मेहूंवाला माफी निवासी अंजुम बानो ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर पति आफताब पर रोज़ाना मारपीट, अभद्र भाषा और ₹10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति की प्रताड़ना से उसके तीन बार गर्भपात हो चुका है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। अंजुम ने पति के साथ-साथ ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों देवर शाहनवाज, उसकी पत्नी सोयेबा, भतीजा दानिश, बड़ा भाई, शबाना पत्नी मैराज, मां नसीम जहां, बहन अनम और भाई सेजी सोहेल पर भी झगड़े व मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हेल्पलाइन से सुरक्षा…

Read More