मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामना। हिमालय की सुन्दरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण के लिये सामुहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सबका दायित्व है।हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी में…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में प्रदेश सरकार और डीआरएम मुरादाबाद श्री संग्रह मौर्य के मध्य सामंजस्य बैठक हुयी। बैठक के दौरान रेलवे और राज्य सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुयी। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश डोईवाला रेलवे बाईपास के लिए राजाजी नेशनल पार्क, रेलवे और डीएफओ की टीम को शीघ्र से शीघ्र संयुक्त सर्वेक्षण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस और फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया भी शुरू कर ली जाए। उन्होंने हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य में तेजी लाए जाने हेतु रेलवे, वन एवं राजस्व की संयुक्त टीम…
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय चरित्र निर्माण संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह सुभारती शिक्षा समूह द्वारा गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस एवं स्व. डॉ. कृष्ण कुमार भटनागर स्मृति में “राष्ट्रीय चरित्र निर्माण संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, झाझरा, देहरादून में हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के मंत्री, विधायक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ राधिका छात्रावास का उद्घाटन किया, विशेष अतिथि डॉ. सुनैना रावत (राज्य अधिकारी, NSS) ने जिया रानी बालिका छात्रावास…
बारिश से कमजोर हुईं पहाड़ की भू-आकृतियां… शुरू हुए भूधंसाव; इन जिलों में बढ़ी चिंता उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब चमोली, गोपेश्वर, टिहरी, घनसाली, रुद्रप्रयाग में भूधंसाव ने चिंता बढ़ा दी है। भूगर्भ विज्ञानियों के मुताबिक, पहाड़ की जड़ों तक पानी अपने साथ मिट्टी ले जा रहा है। बारिश से पहाड़ की भू-आकृतियां कमजोर हो गई हैं। प्रदेश में इस साल भारी बारिश से पहाड़ की भू-आकृतियां कमजोर हो गई हैं। इस कारण चमोली के नंदानगर से लेकर टिहरी, रुद्रप्रयाग समेत कई शहरों, कस्बों, गांवों में भूधंसाव ने चिंता बढ़ा दी है। भूगर्भ विज्ञानियों के मुताबिक, इसके नुकसान से…
प्रधानमंत्री पोषण योजना में तीन करोड़ से अधिक का गबन, एसआईटी को सौंपी जांच शिक्षा मंत्री के मुताबिक शिक्षा विभाग को पीएम पोषण प्रकोष्ठ देहरादून में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिसकी विभागीय जांच में एक उपनल कर्मचारी को दोषी पाया गया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना में हुए तीन करोड़ रुपये से अधिक के गबन की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके लिए अनुमोदन दे दिया है। मामले में छह जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सहित कुछ अन्य अधिकारी जांच के घेरे में हैं। शिक्षा मंत्री के मुताबिक इसमें तत्कालीन अधिकारियों…
पूर्व कुलपति से 1.47 करोड़ रुपये की ठगी में दिल्ली से दो और गिरफ्तार, कई लोगाें को बनाया शिकार सेवानिवृत्त कुलपति ने बीते अगस्त में शिकायत दर्ज की थी। जिसमें उन्होंने 1.47 करोड़ रुपये की ठगी की बात कही थी। रूहेलखंड विश्वविद्यालय की एक सेवानिवृत्त कुलपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.47 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपियों को शुक्रवार को दिल्ली के करोलबाग से गिरफ्तार किया। इसी मामले में एक अन्य आरोपी 31 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का…
मखमली बुग्याल में खेली दूध-मक्खन की होली, ढोल-दमाऊं की थाप पर किया रासो-तांदी नृत्य, तस्वीरें उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में आयोजित बटर फेस्टिवल में दूध-दही से वन देवियों और देवताओं को भोग लगाया जाता है। इसके बाद लोग इसी से होली खेलते हैं। दयारा बुग्याल में इस वर्ष अंडुड़ी मेला (बटर फेस्टिवल) धराली आपदा के कारण 20 दिन बाद मनाया गया। ग्रामीणों ने दूध-दही, मक्खन की होली खेली। वहीं राधा-कृष्ण बने पात्रों ने दही की हांडी को फोड़कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। साथ ही दूध-दही वन देवियों और देवताओं को भोग लगाया गया। दयारा बुग्याल में हर वर्ष दयारा पर्यटन…
केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन से शुरू होगी हेली टिकटों की बुकिंग, किराया हो सकता है महंगा 15 जून को हेली हादसे के बाद डीजीसीए ने शटल सेवा पर रोक लगाई थी। इसके बाद सीएम धामी ने हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी बनाने के लिए एक समिति का गठन किया था चारधाम यात्रा में हेली सेवा की शटल उड़ान पर लगाई रोक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हटा दी है। यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से उड़ान भरेगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 10 सितंबर…
उत्तराखंड: ऑपरेशन कालनेमि…अब तक 5500 का हुआ सत्यापन, और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा अभियान देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन हुआ जिसमें से चार लोग गिरफ्तार हुए। बीएसएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। यह जानकारी आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने ऑपरेशन के तह अब तक की कार्रवाइयों को बताते हुए दी। अब तक इस ऑपरेशन के तहत सभी जिलों में 5500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया…
कोर्ट के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा, युवक की तालाब में मिली थी लाश, गोवंश संरक्षण स्क्वॉड के पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वसीम को पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और फिर उसे तालाब में फेंक दिया। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में करीब एक साल पहले युवक का शव तालाब में मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना माधोपुर गांव…
