उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा हाल ही में आयोजित की गई स्नातक स्तरीय परीक्षा में आई शिकायतों के मध्यनजर इस परीक्षा में सम्मिलित जनपद रुद्रप्रयाग के प्रतिभागी परीक्षार्थियों द्वारा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को ज्ञापन सौंप कर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम शीघ्र घोषित करने एवं परीक्षा निरस्त न किए जाने का अनुरोध किया है। इन परीक्षार्थियों ने अपने ज्ञापन में निवेदन किया है कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 21 सितम्बर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा जनपद रुद्रप्रयाग में पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुम्भ 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने कुम्भ क्षेत्र में कराए जा रहे और कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले से सम्बन्धित सभी स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए। मुख्य सचिव ने नोडल अधिकारियों की तैनाती शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग नहर बंदी के समय कराए जाने वाले कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करा लें। उन्होंने…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदादेवी राजजात यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभागों और स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शीघ्र तैयार की जाए।मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा की ऐतिहासिकता, विशिष्टता और मौलिकता से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। उन्होंने इसकी डॉक्यूमेंट्री भी तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के…
मुख्यमंत्री ने किया शहीद सम्मान यात्रा 2 का शुभारम्भ शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे-मुख्यमंत्री शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए की जा रही है अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को शहीद राईफल मैन नरेश कुमार के गुजराड़ा मानसिंह सहस्त्रधारा रोड़ स्थित आवास से शहीद सम्मान यात्रा 2 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले शहीद राईफलमैन नरेश कुमार के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस…
केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर-दिनेशपुर- मटकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं मानूनगर-गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास ₹55 करोड़ की लागत से किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्माण कार्य तराई क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस परियोजना के पूरे होने से सुगम आवागमन के साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। यह मार्ग गदरपुर, दिनेशपुर, मटकोटा, छतरपुर के साथ उत्तर प्रदेश…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की भूमिका पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना न केवल हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराता है। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से साफ-सफाई, ग्राहक सुविधा और बाजार व्यवस्थापन पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छोटे व्यापारियों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया पुरस्कृत बीते चार साल में रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं को पारदर्शिता के साथ मिली सरकारी नौकरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नानूरखेड़ा स्थित एससीईआरटी ऑडिटोरियम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यालयों के तीन-तीन प्रधानाचार्यों के साथ ही श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 50-50 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया। समारोह को…
देहरादून। लगातार बारिश से प्रेमनगर-नंदा की चौकी मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए पुल से आवागमन बहाल करने की दिशा में राहत भरी खबर है। हिमालय कंस्ट्रक्शन कंपनी ह्यूमन पाइप डालकर अस्थायी पाइप कन्वर्ट पुल का निर्माण तेजी से पूरा कर रही है। कंपनी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि गुरुवार से छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहन इस मार्ग से गुजर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में पाइप कन्वर्ट के जरिए अस्थायी यातायात शुरू किया जाएगा। इसके बाद पुल पर डामर रोड तैयार कर इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पाइप कन्वर्ट की चौड़ाई बनाए रखने…
स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार महाअभियान : उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत 17 से 24 सितम्बर तक कुल 5,45,233 लाभार्थियों ने उठाया इन शिविरों का लाभ मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक–महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संगठित आंदोलन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उत्तराखण्ड में आयोजित “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” महाअभियान ने कम समय में व्यापक उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। प्रदेश में चल रहे स्वास्थ्य शिविरों और विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की श्रृंखला में अब तक लाखों लोगों ने लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर 2025 से लगातार आयोजित किए जा रहे इन शिविरों के जरिए जनता…
दिनांक 21.09.2025 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 में कथित नकल के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष अन्वेषण दल (SIT) गठित किया गया है। यह दल मामले की समुचित जांच करेगा और एक माह के भीतर शासन को अपनी आख्या प्रस्तुत करेगा। विशेष अन्वेषण दल (SIT) में निम्नलिखित अधिकारी शामिल होंगे: अध्यक्ष: श्रीमती जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, देहरादून सदस्य: श्री अंकित कंडारी, क्षेत्राधिकारी, देहरादून सदस्य: लक्ष्मण सिंह नेगी, निरीक्षक, स्थानीय अभिसूचना इकाई, देहरादून सदस्य: श्री गिरीश नेगी, उप निरीक्षक / थानाध्यक्ष, रायपुर, देहरादून सदस्य: श्री राजेश…
