Author: Utkarsh Jyoti

देश में डिजिटल पेमेंट्स को और आसान व सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़ा कदम उठाया है। 8 अक्टूबर से UPI ट्रांजैक्शंस के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। अब उपयोगकर्ता अपने चेहरे या फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट को प्रमाणित कर सकेंगे, जिससे छह अंकों वाले UPI पिन की आवश्यकता वैकल्पिक हो जाएगी। NPCI ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में इस नई सर्विस का शुभारंभ किया। NPCI के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने कहा कि फेस और फिंगरप्रिंट आधारित ऑथेंटिकेशन डिजिटल ट्रांजैक्शंस को पहले से अधिक तेज़ और…

Read More

11 साल बाद पेंशन बढ़ोतरी की उम्मीद, 30 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा फायदा CBT मीटिंग में EPFO 3.0 डिजिटल रिफॉर्म्स पर भी होगी चर्चा, यूपीआई और एटीएम से सीधे पीएफ निकासी का प्रस्ताव कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक 10 और 11 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगी, जिसमें न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। यदि प्रस्ताव पास हुआ, तो यह 11 साल में पहली बार होगा जब पेंशन में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत ₹1,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन दी जाती है, जो…

Read More

पोक्सो एक्ट की धारा 23(4) और बीएनएस की धारा 72 के तहत मामला दर्ज, SSP ने दी सख्त चेतावनी देहरादून। दून पुलिस ने बाल अपराधों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सोशल मीडिया पर नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 23(4) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को नाबालिग पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इसके बाद…

Read More

देहरादून: देश को झकझोर कर रख देने वाला वर्ष 2010 का अनुपमा गुलाटी हत्याकांड फिर चर्चा में है। जिसमें अनुपमा के पति राजेश गुलाटी ने पत्नी की हत्या कर उसके शव के 72 टुकड़े कर दिए थे। दरअसल, हाई कोर्ट ने देशभर में चर्चित देहरादून के अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के मामले में आजीवन की सजा काट रहे अनुपमा के पति राजेश गुलाटी की अपील पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राजेश के अधिवक्ता ने अतिरिक्त सबूत पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। कोर्ट ने अतिरिक्त समय देते हुए अगली सुनवाई को 28 अक्टूबर की तिथि नियत की…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एल.एंड.टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति  सी पी राधाकृष्णन  से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार, मेडिकल स्टोरों से पेडियाट्रिक कफ सिरप जब्त, शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण सरकार की प्राथमिकता प्रदेशवासियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित औषधियां उपलब्ध कराना- पुष्कर सिंह धामी केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर जारी गाइडलाइन के सख्त अनुपालन हेतु उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में खाद्य सरंक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीमें प्रदेशभर में औचक निरीक्षण अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में…

Read More

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, ऋषिकेश व भगवानपुर में पकड़े गये नकली उत्पाद सीएम धामी का स्पष्ट संदेश- “मिलावटखोरी के खिलाफ कोई रियायत नहीं, उपभोक्ता की सेहत सर्वाेपरि”, खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकेजिंग, लेबलिंग और निर्माण तिथि की जांच अवश्य करें। त्योहारी सीजन में मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की जांच समेत अन्य खाध्य पदार्थों की जांच तेज, एफडीए की टीमें लगातार जुटी छापेमारी अभियान में त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य संरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग यानि एफडीए का सघन अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read More

जनपद चमोली : चेपडों क्षेत्र में पिंडर नदी से SDRF ने किया अज्ञात शव बरामद* आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चेपडों, पिंडर नदी में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है, जो नदी के बीच भंवर में फंसा हुआ है। शव को निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर DDRF के साथ मिलकर शव को नदी से निकाला गया तथा बॉडी बैग में पैक…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग : एसडीआरएफ टीम द्वारा चौराबाड़ी ग्लेशियर में फंसे 04 व्यक्तियों का किया गया सफल रेस्क्यू* आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चौराबाड़ी ग्लेशियर पर उसके साथ के कुछ व्यक्ति बर्फबारी के कारण फंसे हुए हैं। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट श्री केदारनाथ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल सर्चिंग हेतु रवाना हुई। चार व्यक्ति चोराबाड़ी ताल की तरफ गए थे मौसम खराब होने के कारण वहीं फंस गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा काफी कठिन…

Read More