मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड व भण्डारण सुविधा के निर्माण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण और सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णाेद्धार/अनुरक्षण कार्य के साथ ही निगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था एवं कूड़ा उठान कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत कैम्पों के आयोजन की व्यवस्था के लिए लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक…
Author: Utkarsh Jyoti
सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्ल्स टॉयलेट से 8 मार्च, 2026 तक निर्माण कार्य से आच्छादित किया जाए। स्कूलों में शौचालयों की सफाई और देखभाल के लिए शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। प्रदेशभर के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्रों की तर्ज पर विकसित किया जाए। विभागों और उनके जनपद स्तरीय कार्यालयों में 100 प्रतिशत ई-ऑफिस व्यवस्था की जाए लागू। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सचिव समिति बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस दौरान वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी भी जुड़े रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर के सभी…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न हुयी। समिति की बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर के वायु गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।, एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी सम्बन्धित विभागों एवं एजेन्सियों द्वारा गम्भीरता से कार्य किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने एनसीएपी द्वारा स्वीकृत कार्य योजना और प्रत्येक गतिविधि की टाईमलाईन प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य…
कोतवाली ऋषिकेश* मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 28-12-2025 को ऋषिकेश स्थित वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई पुलिस, वन विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों पर उपद्रवियों द्वारा आमजन को उकसाकर पत्थरबाजी की घटना को अजांम दिया गया, ऐसे उकसाने वालो को चिन्हित किया जा रहा है, साथ ही ऐसे उपद्रवीयों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनके द्वारा पत्थरबाजी की गई, ऐसे उपद्रवी जिनका वन विभाग की भूमि से कोई लेना देना नही व उक्त घटना में उनके द्वारा शामिल होकर लोगो को उकसाकर घटना करवाई गई, उन सभी को…
*कलयुगी बेटी-पौत्र की मारपीट से पीड़ित 75 वर्षीय बुजुर्ग चम्पा को डीएम ने दिलाया न्याय, सखी कैब से पहुंचाया गंतव्य तक,* बीमार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे शमशाद को प्रशासन का सहारा, राइफल क्लब से मिलेगी आर्थिक सहायता,* *कैंसर पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे को प्रशासन का संरक्षणः एम्स ऋषिकेश व दून अस्पताल में निःशुल्क इलाज हेतु डीएम ने दिए निर्देश* *70 वर्षीय बुजुर्ग को राहत, पेंशन न मिलने की समस्या का डीएम ने मौके पर किया निपटारा,* पैतृक भूमि पर कब्जा, बुजुर्ग की शिकायत पर डीएम ने मौके पर ही धारा-41 में कराया वाद दायर* *जनता दर्शन में डीएम…
*त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर दुखद, शीघ्र दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी सरकार: भाजपा* *राजनैतिक बयानबाजी से एजुकेशनल हब की छवि को नुकसान पहुंचाने से बचे विपक्ष: भट्ट* देहरादून 29 दिसंबर। भाजपा ने त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए, शीघ्र दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की उम्मीद जताई है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, हमारी सरकार राज्य की एजुकेशन हब छवि के प्रति गंभीर, कड़े कदम उठाए जाएंगे। वहीं राहुल गांधी आदि सभी पक्षों से राजनैतिक बयानबाजियों से दूर रहने का आग्रह किया है। मीडिया में जारी अपने बयान में उन्होंने…
मैदान में कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम, तापमान गिरने से ठंड बढ़ी, येलो अलर्ट जारी आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। उत्तराखंड में अब ठंड बढ़ गई है। आज हरिद्वार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम दिखी। आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को…
देहरादून: हरिद्वार जनपद के बहादराबाद विकासखण्ड में रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम द्वारा रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ पर शासन ने कड़ा एक्शन लिया है। उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के तहत विभागीय कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। आरोपी अधिकारी के निलम्बन प्रस्ताव को विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति प्रदान की। साथ ही बहादराबाद खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्रभार राजकीय इंटर कॉलेज, गैंडीखाता के प्रधानाचार्य को सौंप दिया गया है, जिससे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों। प्रकरण के अनुसार, विजिलेंस…
देहरादून: उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर में राज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की गेट मीटिंग कर शासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में किया गया। देहरादून स्थित राज्य कर मुख्यालय सहित सभी जनपदों में कर्मचारियों ने पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग कर सरकार के टालमटोल वाले रवैये पर नाराजगी जताई। प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों के ढांचे (स्ट्रक्चर) के पुनर्गठन और एसटीओ नियमावली से जुड़े प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित…
मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई नववर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं हों, चैकिंग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय – मुख्यमंत्री यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन गश्त एवं अतिक्रमण हटाने पर विशेष फोकस प्रदेश में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्ति एवं शीतकालीन यात्रा प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था के निर्देश 30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि…
