मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। आई.टी.बी.पी. सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है,…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और भौतिक प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए। मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग को स्वीकृत प्रस्तावों को दिए जाने वाले फंड्स एवं कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों से एमसीआर का फॉर्मेट…
वर्ष 2026ः सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में धामी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2026 राज्य के विकास की दिशा में एक निर्णायक और परिणामोन्मुख वर्ष के रूप में रहने जा रहा है। ऐतिहासिक नीतिगत निर्णयों के बाद अब सरकार का मुख्य फोकस योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जमीनी बदलाव और आम नागरिक की आय व जीवन स्तर में ठोस सुधार पर केंद्रित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की कार्ययोजना सुशासन, समावेशी विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता, कृषि-उद्यानिकी सशक्तिकरण और पर्यावरण संतुलन के इर्द-गिर्द केंद्रित है। सुशासन और प्रशासनिक सुधार सरकार का प्राथमिक…
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। आईएसबीटी का लंबे समय से बंद पड़ा निकासी गेट पुनः खोल दिया गया है तथा गेट पर बने अवैध/अस्थायी निर्माण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया है। वर्षों से गेट बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ताई से आईएसबीटी का निकासी गेट खोल दिया गया है, जिससे अब यातायात संचालन में सुधार आया है। उक्त निकासी गेट पर अस्थायी निर्माण…
देहरादून/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में एक बड़ा हादसा टल गया हालांकि इसके बावजूद लाखों का नुकसान जरूर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्थित बी.डी. पांडे अस्पताल के समीप उसके पिछले हिस्से में देर रात अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि विद्युत लाइन की तारें टूटकर नीचे खड़े दोपहिया वाहनों पर गिरी, जिससे आग भड़क गई। जिसके चलते आग की चपेट में गैराज के सामने पार्किंग स्थल पर खड़ी तीन स्कूटी और तीन बाइक भी आ गईं, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के समय आसपास घना अंधेरा था,…
उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज उत्तर भारत में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खास तौर पर बुधवार को कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड…
उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की गई है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से पसे फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 ए.सी. एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रहण की भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव श्री जे.एन. नौटियाल एवं चेयरमैन श्री ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में रेडक्रास की भूमिका…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : गुड गवर्नेंस का उत्तराखंड मॉडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशीलता और समाधान का सशक्त माध्यम बन चुका है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी नागरिक योजनाओं और सेवाओं से वंचित न रहे। आज 31 दिसंबर 2025 तक प्रदेश के 13 जनपदों में 173 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 1,08,710 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 15,730 आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया तथा 11,493 से अधिक नागरिकों को प्रमाण-पत्र एवं सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई गईं। इस…
नाबार्ड ने किया क्षेत्रीय सलाहकार समिति बैठक एवं जीआई कार्यशाला का आयोजन – कार्यशाला में विभिन्न विभागों और योजनाओं के बीच अभिसरण पर जोर दिया गया ताकि जीआई आधारित ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके – पद्मश्री डॉ. राजनिकांत (GI मैन ऑफ इंडिया) ने जीआई पंजीकरण, अधिकृत उपयोगकर्ता जोड़ने एवं पोस्ट-जीआई रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया – उत्तराखंड में नाबार्ड की सक्रिय भूमिका की सराहना की, जिसमें जीआई योग्य उत्पादों की पहचान, पंजीकरण, ब्रांडिंग एवं विपणन के प्रयास शामिल हैं राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून ने दूसरी क्षेत्रीय सलाहकार समिति (RAC) बैठक एवं…
