धामी सरकार का सख्त कदम, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई, 170 नमूने जांच को भेजे, देहरादून में 7 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, संदिग्ध सिरप जब्त और नमूने सील राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में अवैध, असुरक्षित और निम्न गुणवत्ता वाली कफ सिरप दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीमें प्रदेश के…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि हरिद्वार-देहरादून…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 14.62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीधाट (पाडली) तक मोटर मार्ग के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 9.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ में विभिन्न आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु एसडीआरएफ वाहिनी कन्ट्रोल रूम को कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर के रूप में स्थापित किये जाने तथा आधुनिक तकनीकों के साथ उच्चीकृत किये जाने हेतु ₹ 25 लाख राज्य आपदा मोचन निधि के क्षमता…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को प्रदेश के भीतर एवं अन्य राज्यों सहित भारत के बाहर विदेशों में नौकरी के अवसर नौकरी दिलाने की दिशा में काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए ओवरसीज एंप्लॉयमेंट सेल और पैनलबद्ध भर्ती एजेंसियों के माध्यम से विदेशों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में स्किल गैप असेसमेंट करा लिया जाए। उन्होंने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नर्सिंग का टूर गाइड्स एवं पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने हेतु हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव वन विभाग…
स्नातक परीक्षा पेपर लीक मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को, देहरादून में होगा जन संवाद न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी आयोग करेगा अभ्यर्थियों से सीधे संवाद देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में अब जांच आयोग देहरादून में जन संवाद करेगा। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा यह लोक सुनवाई–जन संवाद कार्यक्रम 8 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे आईआरडीटी, सर्वे चौक में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आयोग अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से सीधे सुझाव व बयान लेगा, ताकि परीक्षा में नकल/पेपर लीक के आरोपों की सच्चाई सामने लाई जा सके। इससे…
देहरादून-दिल्ली नेशनल हाईवे को छह लेन बनाने की मिली मंजूरी, पहले चरण में रुड़की से मेरठ तक होगा काम देहरादून। देहरादून-दिल्ली नेशनल हाईवे अब चार नहीं, बल्कि छह लेन का होगा। केंद्र सरकार ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। पहले चरण में रुड़की से मेरठ तक करीब 70 किलोमीटर लंबे हिस्से को छह लेन में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्राइवेट संस्था को नामित कर डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार,…
देश में डिजिटल पेमेंट्स को और आसान व सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़ा कदम उठाया है। 8 अक्टूबर से UPI ट्रांजैक्शंस के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। अब उपयोगकर्ता अपने चेहरे या फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट को प्रमाणित कर सकेंगे, जिससे छह अंकों वाले UPI पिन की आवश्यकता वैकल्पिक हो जाएगी। NPCI ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में इस नई सर्विस का शुभारंभ किया। NPCI के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने कहा कि फेस और फिंगरप्रिंट आधारित ऑथेंटिकेशन डिजिटल ट्रांजैक्शंस को पहले से अधिक तेज़ और…
11 साल बाद पेंशन बढ़ोतरी की उम्मीद, 30 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा फायदा CBT मीटिंग में EPFO 3.0 डिजिटल रिफॉर्म्स पर भी होगी चर्चा, यूपीआई और एटीएम से सीधे पीएफ निकासी का प्रस्ताव कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक 10 और 11 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगी, जिसमें न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। यदि प्रस्ताव पास हुआ, तो यह 11 साल में पहली बार होगा जब पेंशन में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत ₹1,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन दी जाती है, जो…
पोक्सो एक्ट की धारा 23(4) और बीएनएस की धारा 72 के तहत मामला दर्ज, SSP ने दी सख्त चेतावनी देहरादून। दून पुलिस ने बाल अपराधों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सोशल मीडिया पर नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 23(4) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को नाबालिग पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इसके बाद…
