मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहरवासियों को मिली नई सौगात सस्ती-सुरक्षित परिवहन सुविधा से बदलेगा शहर का चेहरा हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए किया रवाना राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालु करेंगे पांच दिन की यात्रा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक दल को हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। मंगलवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनता से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को हल्द्वानी आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्किट हाउस, हल्द्वानी पहुंचने पर आयुक्त कुमाऊँ श्री दीपक रावत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (आई.जी.) कुमाऊँ श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री धामी ने इसके उपरांत सर्किट हाउस के सभागार में जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सुने। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों, महिला समूहों, युवाओं, किसानों एवं आम नागरिकों ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक स्वदेशी अपनाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “स्वदेशी अपनाओ अभियान” को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम को सक्रिय रूप से जनता से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जीएसटी दरों में कमी कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक स्वदेशी अपनाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “स्वदेशी अपनाओ अभियान” को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम को सक्रिय रूप से जनता से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों में कमी कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने…
सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड, सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आवास विकास मैदान श्रीनगर में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन…
दिनांक 11/10/2025 को समय करीब 19:45 पर चौकी आईएसबीटी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा था जिसने अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को टक्कर मारकर घायल किया है। सूचना मिलने पर तत्काल पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया एक (निसान माइक्रा) गाड़ी रंग सफेद सेंट जूड चौक से करीब 100 मीटर आगे ट्रांसपोर्ट नगर की ओर एक्सीडेंटल अवस्था में खड़ी थी जिसके संबंध में आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि इस गाड़ी के ड्राइवर द्वारा पैदल चल व खड़े कुछ लोगों को टक्कर मारकर घायल किया गया…
*महिलाओं तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस ।* *नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार।* वादी निवासी सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर उनके यहां पूर्व में किराए पर रहने वाले अभियुक्त तौकीर द्वारा उनकी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गईं। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर *मु0अ0स0: 129/2025 धारा 65(1)/75/77 बीएनएस* 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी…
देहरादून: उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कफ सिरप के बाद बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप की जांच के आदेश दे दिए हैं। रविवार को मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर विभागीय टीम ने पैरासिटामोल सिरप के नौ सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे हैं। एफडीए के अपर आयुक्त व राज्य ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में विभागीय कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य सचिव व एफडीए आयुक्त डॉ.आर राजेश कुमार के दिशा-निर्देश पर प्रदेश में अब चार साल से कम आयु के बच्चों को दिए जाने वाले पैरासिटामोल सिरप…
देहरादून: हमारे भावी डॉक्टर। रात 02 बजे अर्धनग्न अवस्था, नशे की हालत और स्पीकर में बज रहे तेज गाने। साथ में मेडिकल छात्राओं की संदिग्ध उपस्थिति। स्थल है दून मेडिकल कॉलेज का पीजी हॉस्टल। जो दून अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के पास ही है। यहां तक भी बात संभली हुई थी। लेकिन, जब आसपास के लोगों की आपत्ति और स्वयं पीजी हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मेडिकल छात्रों के हंगामे की खबर दी तो बात बाहर आ गई। मौके पर पुलिस समझाने पहुंची और मेडिकल छात्र आपा खो बैठे। यहीं, से मेडिकल छात्रों के कारनामे की…
