Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सांसद ठाकुर के मध्य देश एवं राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में विकास, जनकल्याण एवं आपसी समन्वय से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। महिला मंगल दल धापला, नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा, चमोली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली, टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। जबकि युवक मंगल दल मोख मल्ला, चमोली को प्रथम, युवक मंगल…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि…

Read More

यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे राज्यों के लिए पेश की मिसाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद आम लोगों में विवाह पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुराने एक्ट के मुकाबले विवाह पंजीकरण कराने वालों की प्रतिदिन की औसत संख्या में 24 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखण्ड…

Read More

हरिद्वार भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की कथित जनविरोधी और भ्रामक राजनीति के विरोध में बुद्धि-शुद्धि हवन का आयोजन किया। कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। देवभूमि की शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हवन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से नकारात्मक राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। प्रदेश की धामी सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा— पार्टी राष्ट्र और समाज हित में निरंतर कार्य करती रहेगी।

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में पाले की मार और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के कारण सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि दिन में खिल रही धूप से कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और देर रात ठंड का असर बना हुआ है। विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे की स्थिति गंभीर हो सकती है। इसी को देखते हुए देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री…

Read More

काशीपुर (उत्तराखंड)। ऊधमसिंह नगर जनपद के पैगा गांव निवासी किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक किसान ने आत्महत्या से पहले भू-माफियाओं और पुलिस से परेशान होने की बात कही है। परिजनों के अनुसार, किसान सुखवंत सिंह के साथ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि काशीपुर के कुछ भू-माफियाओं ने उन्हें एक जमीन दिखाई, लेकिन रजिस्ट्री किसी दूसरी जमीन की कर दी। इस सौदे में किसान द्वारा करीब 4…

Read More

अंकिता भंडारी कांड की मुख्यमंत्री धामी द्वारा सीबीआई जांच के आदेश किए जाने का स्वागत दिल्ली के प्रवासी संगठनों राज्य आनंद कार्यों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकित भंडारी कांड की सीबीआई जांच कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है आज इन संगठनों की ओर से चिन्हित राज्य अधिकारी संघ समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप और कांग्रेस के पूर्व सैनिक सचिव हरिपाल रावत ने संयुक्त रूप से जारी एक बयान में कहा है कि यद्यपि इसमें काफी देर की गई परंतु यदि आंदोलनकारियों द्वारा व्यापक संघर्ष ना छेड़ जाता…

Read More