मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की धनराशि से नवनिर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नानकमत्ता में बाला जी मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत ब्राह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनःनिर्माण…
Author: Utkarsh Jyoti
राघवेंद्र पांडे की खबर ख़बरों की दुनिया को अलविदा कह गोपेश पाण्डेय खुद ख़बर बन गए. गोपेश जी मेरे अनन्य मित्र थे. मित्र क्या, हम बनारसी पत्रकार मित्रों की टोली के सबसे बुज़ुर्ग सदस्य थे. 77 में जब हम बीएचयू में दाखिला ले रहे थे, वे ‘आज‘ अखबार में बतौर रिपोर्टर दाखिल हो चुके थे. तब तक जागरण बनारस में आया नहीं था. इकलौता अखबार ‘आज’ था. और उसके सिटी चीफ की बड़ी हनक होती थी. और गोपेश तो खासे सक्रिय व्यक्ति थे. घटना कहीं घटे गोपेश निराकार ब्रह्म की तरह हर कहीं मौजूद रहते थे. यह उनकी रिपोर्टरी सजगता…
उधम सिंह नगर के किसान स्वर्गीय सुखवंत सिंह की आत्महत्या केवल एक व्यक्ति की निजी त्रासदी नहीं, बल्कि धामी सरकार के तथाकथित “सुशासन” पर सीधे-सीधे सवाल खड़ा करती है। एक किसान जिसने सिस्टम की बेरुखी और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से टूटकर काठगोदाम में अपनी जान दे दी, यह राज्य के हर नागरिक की आत्मा को झकझोर देने वाला सच है। सबसे चिंताजनक और शर्मनाक पहलू यह है कि मृतक किसान ने जिन अधिकारियों पर स्वयं गंभीर आरोप लगाए, उन्हीं के अधीन अब जांच का नाटक किया जा रहा है। क्या यह न्याय है या सरकार का निर्लज्ज मज़ाक? उत्तराखंड की…
राज्य में फिल्मों की शूटिंग एवं क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन ने की सराहना एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी से भेंट कर क्षेत्रीय फिल्मों को अनुदान दिए जाने पर जताया आभार राज्य की फिल्म नीति को बताया प्रभावी एवं बेहतर उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग तथा क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। एसोसिएशन ने कहा कि राज्य में प्रभावी और आकर्षक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगला तराई रोड हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पहुँचकर सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई व शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ प्रेम सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वी सी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीएमओ डॉ के के अग्रवाल,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी…
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए घोषणा की कि पर्वतीय विकास भवन बनाया जाएगा, इस हेतु उन्होंने जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस उत्तरायणी मेले को कैलेंडर में रखते हुए आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं समिति के अनुरोध पर उन्होंने मंच निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है, जिसका महत्व आध्यात्मिक भी है और वैज्ञानिक…
राज्य सरकार की “जन –जन की सरकार, जन–जन के द्वार ” पहल के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित जन समस्या समाधान कैम्प आमजन के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से सरकार जनता तक सीधे पहुंच कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। आज 13 जनवरी 2026 तक प्रदेश के 13 जनपदों में कुल 326 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 2,51,407 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इन कैम्पों में अब तक 26,722 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18,123 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। यह राज्य सरकार की संवेदनशील एवं…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। जो भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य देव की आराधना, ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के साथ सामंजस्य…
मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद रणकोची धाम से लिया जनकल्याण का संकल्प चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ‘‘मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल’’ के अंतर्गत जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को “कला, परंपरा और पहचान” किट वितरित की, जिसमें वाद्य यंत्र, धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री एवं अन्य सांस्कृतिक सामग्री शामिल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं…
