ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस दुखद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन और…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ स्वामी विवेकानन्द का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि स्वामी विवेकानन्द, महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। स्वामी विवेकानन्द को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को दुनिया तक पहुंचाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, श्रीमती आशा नौटियाल, श्रीमती रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला, शक्तिलाल शाह ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में ब्ठप् जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं केंद्रीय बजट 2026–27 के निर्माण की प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों ने अपनी-अपनी विकास संबंधी प्राथमिकताएं और सुझाव केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए। उत्तराखण्ड की ओर से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों, पारिस्थितिक संवेदनशीलता तथा राज्य द्वारा राष्ट्र को प्रदान की जा रही महत्वपूर्ण इको-सिस्टम सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मेमोरेंडम प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
मुख्यमंत्री ने थौलधार में प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में किया प्रतिभाग लोक संस्कृति के संरक्षण से मजबूत होगी देवभूमि की पहचान-मुख्यमंत्री टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में सरकार संकल्पित-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम, टिहरी गढ़वाल में सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा यूसीसी के तहत पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान नागराजा की पवित्र भूमि को…
*महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस* *नाबालिग युवती को अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।* थाना सहसपुर* सहसपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सहसपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जिसे खोजने के काफी प्रयास किये गये किन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सहसपुर पर तत्काल मु0अ0सं0: 252/25, धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा नाबालिग की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून…
*संडे मार्केट की यातायात व्यवस्था बनाने हेतु दून पुलिस ने तैयार किया यातायात प्लॉन* *वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित किया गया बिग बाजार मॉल* *सड़क पर वाहन खडा किया तो भरना होगा भारी जुर्माना* आईएसबीटी क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक रविवार को लगने वाले संडे बाजार के कारण आईएसबीटी क्षेत्रान्तर्गत यातायात में आ रही समस्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार दिनांक 08/01/2026* को क्षेत्राधिकारी यातायात तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुलिस टीम के साथ संडे बाजार स्थल का निरीक्षण किया गया । स्थलीय निरीक्षक के दौरान रविवार बाजार के आयोजकों को भी मौके पर बुलाकर संयुक्त रुप से पार्किंग चिन्हित…
मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख ( अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल ( ई – आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से…
हरिद्वार के हरिपुर कलां स्थित राष्ट्र भक्ति आश्रम को लेकर चल रहे विवाद में आज स्वामी चैतन्य सरस्वती ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। स्वामी चैतन्य ने साध्वी रेणुका द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे आश्रम पर कब्जा करने की साजिश करार दिया। स्वामी चैतन्य सरस्वती का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से इस आश्रम की स्थापना की, लेकिन अब कुछ लोग इसे हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि साध्वी रेणुका ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर मारपीट की और आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की। स्वामी चैतन्य…
नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल नगर पालिका परिषद का घर घर से कूड़ा करकट उठाने का जिन्न 2023 के बाद पुनः जाग गया है। सूत्रों की माने तो 2023 में नगर पालिका परिषद द्वारा घर घर से कूड़ा करकट उठाने के लिए समूहों द्वारा पर्ची काटी गई जो कि प्रत्येक घर से सफेद कार्ड व पीले कार्ड पर आधारित थी। सफेद कार्ड वालों से 2023 में 20 रुपये प्रति घर लिया जा रहा था और पीले कार्ड वालों से 50 या 60 रुपया लिया जा रहा था। पर मजे की बात कूड़ा करकट घर से एक दिन भी नही उठा। सभी…
