उद्योगपति सुधीर विंडलस को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत देहरादून के प्रसिद्ध बिल्डर और उद्योगपति सुधीर विंडलस को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के मामले में करीब 22 महीने से जेल में बंद सुधीर विंडलस को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. हालांकि, रिलीज ऑर्डर देहरादून जेल नहीं पहुंच सका.रिलीज ऑर्डर अभी देहरादून जेल नहीं पहुंचने से मंगलवार रात भी उन्हें जेल में ही गुजारनी पड़ी मामला उत्तराखंड के जोहरी गांव की जमीन से जुड़ा है, जहां शिकायतकर्ता संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी मां और दिवंगत भाई…
Author: Utkarsh Jyoti
सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक परेड में राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ का होगा प्रदर्शन 14 लोक कलाकारों का दल देगा सांस्कृतिक प्रस्तुति लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के अध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ ही संस्कृति और प्रगति के विभिन्न आयामों को…
सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से…
सीएम धामी ने किया 76.78 करोड़ रुपये की 06 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास जागेश्वर धाम मास्टरप्लान की समीक्षा, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश ‘जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’-मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत 06 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। लोकार्पण की गई योजनाओं में दन्या से आरा सल्पड़ मोटर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर…
उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा स्वीकृति पत्र जनसुविधा में बड़ा सुधार-मुख्यमंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रयासों और पहल पर देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15019/15020) की आवृत्ति बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब सप्ताह में तीन दिन संचालित किए…
राज्य के विकास कार्यों को मिली नई गति — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों के विकास एवं सुरक्षा कार्यों के लिए स्वीकृत किए 2838.45 लाख रुपये से अधिक की योजनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जनहित एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अनेक योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के अनुरूप प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनपद देहरादून की दक्षिण शाखा के अंतर्गत झाझरा जाने वाले लक्ष्मण चौक…
लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य- मुख्यमंत्री शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना के लिए लगभग 3300 करोड़ प्रस्तावित । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिससे…
देहरादून: पेपर लीक मामले में सीबीआई ने देर रात दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया। देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया। असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई जांच। 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। इस प्रकरण में युवाओं ने भी परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए 21 सितंबर की रात से परेड ग्राउंड…
प्रह्लाद मीणा सतर्कता मुख्यालय भेजे गए, सरिता डोबाल को अभिसूचना मुख्यालय में नई जिम्मेदारी देहरादून: दीपावली के बाद और छठ पर्व की शुरुआत के बीच उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शासन ने कुल 24 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें वरिष्ठ स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। नैनीताल के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में आईपीएस मंजूनाथ टी.सी. को नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोबाल को नई जिम्मेदारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है। उनकी जगह आईपीएस…
