मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मण्डल रेल प्रबन्धक, उत्तर रेलवे मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के साथ मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुयी। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के तहत जिलाधिकारी देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क एवं वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि को लेकर रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ मिलकर संयुक्त सर्वेक्षण कराते हुए निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने देहरादून-मोहण्ड-सहारनपुर टनल आधारित…
Author: Utkarsh Jyoti
विधायक के बेटे पर हमले का मामला विधायक तिलक राज बिहार के बेटे सौरभ बेहड़ पर हुए कथित हमले का गुरुवार को चौंकाने वाला पर्दाफाश हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि सौरभ राज बेहड़ ने खुद पर हमले की साजिश रची थी। यह कदम उन्होंने अपनी पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच सहानुभूति हासिल करने के लिए उठाया। मामले के सामने आने के बाद किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने बेटे की करतूत पर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी और कहा कि बेटे से उनका अब कोई नाता नहीं है। हमले की…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट लेते ही पहाड़ों पर बर्फबारी के खूबसूरत नज़ारे सामने आ गए हैं। सीजन की पहली बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाकों में सफेद चादर बिछ गई है। चकराता से लेकर गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा तक बर्फ गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं पर्यटन स्थलों पर रौनक और उत्साह लौट आया है। शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद चकराता में पहली बर्फबारी दर्ज की गई। लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित आसपास की ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं। बर्फबारी होते ही चकराता पहुंचे पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने…
नई दिल्ली: • भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकियों का प्रेस के समक्ष अपने-अपने राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड राज्य की झांकी इस वर्ष “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” थीम के अंतर्गत भारत पर्व में प्रदर्शित होगी। भारत पर्व के आयोजन के दौरान 26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के दर्शन किए जा सकेंगे। इस वर्ष उत्तराखण्ड की झांकी की थीम “आत्मनिर्भर…
आईआईटी रुड़की ने नवाचार, स्टार्ट-अप्स और वैश्विक प्रौद्योगिकी सहयोग को सशक्त बनाने हेतु AccelESG के साथ साइन किया रणनीतिक समझौता ज्ञापन * यह MoU आत्मनिर्भर भारत और स्टार्टअप इंडिया के अनुरूप उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करेगा * सहयोग से उद्यमिता, नवाचार तत्परता और बाज़ार-आधारित अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा * यह MoU राष्ट्रीय नवाचार प्राथमिकताओं और वैश्विक ज्ञान साझेदारियों को आगे बढ़ाता है * पहल से छात्र उद्यमिता, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और सतत विकास को समर्थन मिलेगा * AccelESG एक अग्रणी मंच है, जो प्रौद्योगिकी वाणिज्यीकरण, स्टार्ट-अप्स तथा उद्योग–शैक्षणिक साझेदारियों को गति देने पर केंद्रित है भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की)…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैम्प आधारित सुशासन को मिली नई गति एक दिन में 17 कैम्प, 9,674 लोगों की सहभागिता—जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार कैम्पों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का सीधा लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता के द्वार तक पहुँचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। “जन-जन की सरकार,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल अवसंरचना को नई गति, पूर्ण व प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा रुड़की–देवबंद रेल लाइन कमीशन, ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना 94 प्रतिशत पूर्ण—रेल विकास में उत्तराखंड को मिली रफ्तार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हर्रावाला, रुड़की व कोटद्वार स्टेशनों का कायाकल्प, हरिद्वार–देहरादून खंड की क्षमता वृद्धि पर जोर रेल सुरक्षा और यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में कई ROB/RUB/LHS कार्य पूर्ण, शेष पर समन्वय के निर्देश टनकपुर स्टेशन पुनर्विकास और अर्द्धकुंभ तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को…
मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किया भावपूर्ण स्मरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और साहस के बल पर देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं सेनानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए नेताजी द्वारा किया गया संघर्ष,…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बसन्तोत्सव प्रकृति के श्रृंगार एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है। यह दिन माता सरस्वती को भी समर्पित है, जो ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और समाज में ज्ञान, संगीत और कला को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का अवसर हमें प्रकृति के…
आवश्यकता के अनुसार प्रदेशभर में कोल्ड स्टोरेज चेन की जाए तैयार मुख्य सचिव ने ऐपल मिशन के तहत सेब के उत्पादन के लिए नर्सरी एवं कोल्ड स्टोरेज चौन तैयार किए जाने हेतु अच्छे प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जहां जहाँ आवश्यकता है, कोल्ड स्टोरेज चौन तैयार की जाए ताकि प्रदेश का कोई भी किसान स्वयं अपने किसी भी उत्पाद कोल्ड स्टोर में रखकर अनुकूल समय पर अपने उत्पाद बाज़ार में उतार सकता है। पीएमजीएसवाई के भूमि मुआवजा वितरण इस वित्तीय वर्ष में कर लिया जाए पूर्ण मुख्य सचिव ने पीएमजीएसवाई के तहत प्रदेशभर…
