मुख्यमंत्री धामी की जन-केंद्रित पहल का असर, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से 3.56 लाख से अधिक लोग लाभान्वित धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता आज 7 कैम्प, 2933 लोगों को मौके पर मिला समाधान — धामी सरकार का सुशासन मॉडल सफल प्रदेश में सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम आम जनता के लिए अत्यंत प्रभावी और भरोसेमंद सिद्ध हो रहा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार तक…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की मुलाकात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुलाक़ात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के मध्य उत्तराखंड में सड़क, राजमार्ग एवं आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सड़क सुरक्षा, पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी तथा चल रही एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…
मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो, सड़कों, स्थायी रैन बसेरों एवं विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड बहादराबाद में Pilgram Friendly Facilities and Access Development at Chandi Devi Mandir Development Plan (Phase1) के निर्माण कार्य हेतु ₹ 3.53 करोड़ एवं कुम्भ मेला-2027…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मण्डल रेल प्रबन्धक, उत्तर रेलवे मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के साथ मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुयी। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के तहत जिलाधिकारी देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क एवं वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि को लेकर रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ मिलकर संयुक्त सर्वेक्षण कराते हुए निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने देहरादून-मोहण्ड-सहारनपुर टनल आधारित…
विधायक के बेटे पर हमले का मामला विधायक तिलक राज बिहार के बेटे सौरभ बेहड़ पर हुए कथित हमले का गुरुवार को चौंकाने वाला पर्दाफाश हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि सौरभ राज बेहड़ ने खुद पर हमले की साजिश रची थी। यह कदम उन्होंने अपनी पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच सहानुभूति हासिल करने के लिए उठाया। मामले के सामने आने के बाद किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने बेटे की करतूत पर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी और कहा कि बेटे से उनका अब कोई नाता नहीं है। हमले की…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट लेते ही पहाड़ों पर बर्फबारी के खूबसूरत नज़ारे सामने आ गए हैं। सीजन की पहली बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाकों में सफेद चादर बिछ गई है। चकराता से लेकर गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा तक बर्फ गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं पर्यटन स्थलों पर रौनक और उत्साह लौट आया है। शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद चकराता में पहली बर्फबारी दर्ज की गई। लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित आसपास की ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं। बर्फबारी होते ही चकराता पहुंचे पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने…
नई दिल्ली: • भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकियों का प्रेस के समक्ष अपने-अपने राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड राज्य की झांकी इस वर्ष “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” थीम के अंतर्गत भारत पर्व में प्रदर्शित होगी। भारत पर्व के आयोजन के दौरान 26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के दर्शन किए जा सकेंगे। इस वर्ष उत्तराखण्ड की झांकी की थीम “आत्मनिर्भर…
आईआईटी रुड़की ने नवाचार, स्टार्ट-अप्स और वैश्विक प्रौद्योगिकी सहयोग को सशक्त बनाने हेतु AccelESG के साथ साइन किया रणनीतिक समझौता ज्ञापन * यह MoU आत्मनिर्भर भारत और स्टार्टअप इंडिया के अनुरूप उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करेगा * सहयोग से उद्यमिता, नवाचार तत्परता और बाज़ार-आधारित अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा * यह MoU राष्ट्रीय नवाचार प्राथमिकताओं और वैश्विक ज्ञान साझेदारियों को आगे बढ़ाता है * पहल से छात्र उद्यमिता, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और सतत विकास को समर्थन मिलेगा * AccelESG एक अग्रणी मंच है, जो प्रौद्योगिकी वाणिज्यीकरण, स्टार्ट-अप्स तथा उद्योग–शैक्षणिक साझेदारियों को गति देने पर केंद्रित है भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की)…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैम्प आधारित सुशासन को मिली नई गति एक दिन में 17 कैम्प, 9,674 लोगों की सहभागिता—जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार कैम्पों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का सीधा लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता के द्वार तक पहुँचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। “जन-जन की सरकार,…
