हरिद्वार:
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। देवपुरा स्थित कांग्रेस ऑफिस में करण माहरा ने आगामी चुनावों की तैयारी की जुड़ी चर्चा की। साथ ही लोगों से जुड़े कई अन्य कई मुद्दों पर भी बात की गई। मीडिया से बात करते हुए करण माहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को सोना खरीदने लायक छोड़ा ही नहीं गया है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले कुंभ मेले पर भी इसका असर पड़ सकता है।

