मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई एवं मुख्य सचिव द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कम्पलीट मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों एवं जनपदों के प्रवेश मार्गों पर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के लिए अतिरिक्त फंड्स उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा…
Author: Utkarsh Jyoti
*आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सीएफएल द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा* भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून जिले के भोपालपानी, बडासी और सोडा सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए क्रिसिल फाउंडेशन के सहसपुर स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर ज़ोर देते हुए नागरिकों को सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने वित्तीय जागरूकता, समृद्धि और दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देने, भारत सरकार की विभिन्न पेंशन तथा बीमा संबंधित सामाजिक योजनाओं का लाभ उठाने…
चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सांय 7:00 बजे तक श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 02 लाख 38 हजार 590 तीर्थ यात्रियों ने दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थ यात्री चार धाम पहुंचे। बद्रीनाथ धाम में 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन श्री बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 37,884 तीर्थ यात्रा धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में…
गुरुग्राम में AWPL के “विजय पर्व” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डायरेक्ट सेलिंग मॉडल को बताया आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने की दिशा में प्रेरित किया मातृशक्ति के सशक्तिकरण में डायरेक्ट सेलिंग की अहम भूमिका पर जोर उत्तराखंड में निवेश, स्टार्टअप और विकास के आंकड़ों को रखा सामने “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित AWPLके भव्य “विजय पर्व” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम…
देहरादून उत्तराखंड बोर्ड का तय समय पर रिजल्ट आ गया। डी ए वी इंटर कॉलेज करणपुर 14 रैंक लेकर मानसी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मानसी उसका श्रेय अपनी हिंदी प्रवक्ता डॉ अंजू तिवारी और अपने अभिभावक दादा को दे रही है। सभी कॉलेज के टीचर और प्रधानाचार्य सचिंद्र श्रीवास्तव ने उसको बधाई दी। मानसी ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । डॉ अंजू तिवारी का कहना है कि यह कॉलेज की मेधावी छात्रा थी। इसने वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भी अपना परचम लहराया हुआ है। बहुत ही संस्कारिक लड़की है। भविष्य की अच्छी…
देहरादून: भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार विकास के खिलाफ विजिलेंस को प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार फर्म का हल्द्वानी स्थित पेयजल निगम में पंजीकरण कराने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत ली। जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार के खिलाफ पहले से ही विजिलेंस की खुली जांच चल रही थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सतर्कता समिति ने अब FIR दर्ज करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत राशि जुलाई 2025 में…
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में असफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने फेल विद्यार्थियों को पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इन परीक्षाओं के लिए पूरे साल के भीतर तीन मौके दिए जाएंगे। इस वर्ष हाईस्कूल में 8610 और इंटरमीडिएट में 14,953 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। ऐसे में बोर्ड का यह फैसला हजारों छात्रों के लिए राहत…
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को एक अहम सफलता मिली है. केदारनाथ धाम के घोड़ापड़ाव क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से यात्रियों के चोरी किए गए पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है| पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर लगातार सघन चेकिंग और गश्त की जा रही है. इसी क्रम में केदारनाथ चौकी में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी अपनी टीम के साथ घोड़ापड़ाव क्षेत्र में…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति को स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया है। चमोली में तैनात पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर पूर्णकालिक रूप से यह जिम्मेदारी दी गई है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचने वाली चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। विशेष रूप से तब, जब यह महत्वपूर्ण पद लंबे समय तक स्थायी रूप से भरा नहीं गया था…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा…
