केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को बड़ा वित्तीय सहयोग ₹249.56 करोड़ की सहायता से मजबूत होगा प्रदेश का आधारभूत ढांचा – सीएम धामी 2025-26 में अब तक उत्तराखंड को केंद्र से ₹847.49 करोड़ की वित्तीय मदद केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है। इस सहायता से राज्य…
Author: Utkarsh Jyoti
विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों, भूतपूर्व सैनिकों एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस, समर्पण और बलिदान को याद करने का ऐतिहासिक दिन है। इस दिन भारतीय सैनिकों के अद्वितीय शौर्य व अद्भुत पराक्रम के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते है जिस पर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कें भी किए दर्शन मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही आगामी कुंभ मेले के सफल आयोजन की कामना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही आगामी कुंभ मेले को दिव्य, भव्य ढंग से आयोजित करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न…
श्री देव सुमन सुभारती मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय से 87.63 करोड़ रुपये की वसूली के लिए जिला प्रशासन ने रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर दिया है। तय समय में राशि जमा न होने की स्थिति में कॉलेज की संपत्ति कुर्क कर नीलामी के जरिए वसूली की जाएगी। यह कार्रवाई उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय कुमार आर्य के अनुरोध पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने की है। मामला उन 300 एमबीबीएस छात्र–छात्राओं से जुड़ा है, जिन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध न होने के बावजूद सुभारती मेडिकल कॉलेज ने प्रवेश दे दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन सभी…
देहरादून पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊँ रेंज सहित समस्त जनपदों, रेलवे एवं STF के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट तथा अपराध एवं कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीजीपी द्वारा गोवा में घटित अग्निकांड के दृष्टिगत राज्य में जन-सुरक्षा हेतु त्वरित अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए– समस्त जनपद प्रभारी आगामी क्रिसमस पर्व और नववर्ष के जश्न के दृष्टिगत प्रदेश में स्थित ऐसे सभी प्रतिष्ठानों यथा- कैफे, पब, बार,…
पहाड़ के सरोकारों के प्रति बेहद संवेदनशील भाजपा नेता जोत सिंह बिष्ट ने अपनी गणना अपने गांव अभियान शुरू कर प्रवास में रह रहे पहाड़ियों से जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया है। इसके लिए वे निरन्तर लोगों से संवाद कर रहे हैं और लोग उनकी बात सुन भी रहे हैं। इधर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण करने का अभियान शुरू किया है तो ऐसे में जोत सिंह बिष्ट के अभियान की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ गई है। पहाड़ से पानी की तरह जवानी भी प्रथम विश्व युद्ध के बाद से मैदान की ओर बहती रही…
सीएम धामी के निर्देश पर हरिद्वार में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, 10 बीघा सरकारी भूमि मुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर जनपद हरिद्वार में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में करीब 10 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पूर्व में ग्राम समाज की इस भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जेसीबी मशीनों से…
जीएसटी कम होने से आर्थिक गतिविधियां हुईं तेज : बी सुमिदा एक राष्ट्र, एक कर योजना से कर प्रणाली में हुआ सुधार भारत-रूस व्यापार में जनसंचार की अहम भूमिका : मिशेल मास्लोव पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन पब्लिक रिलेशन सोसाइटी आफ इंडिया (पीआरएसआई) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश और प्रदेश के विकास और चुनौतियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मंथन चल रहा है। अधिवेशन के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में जीसीटी के लिए ‘पाजिटिव इंपैक्ट आन इकानोमिक प्रोसेपेक्टिव आफ इंडिया‘ विषय पर मंथन हुआ। इसमें बताया गया कि…
विकसित भारत @ 2047 की दिशा तय करता संवाद पीआरएसआई के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर गहन मंथन भारत को वर्ष @ 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रभावी संवाद, मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था, जिम्मेदार मीडिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सबसे अहम आधार बताया गया। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन “2047 तक भारत को किस तरह विकसित किया जा सकता है” विषय पर आयोजित विचार-विमर्श में प्रशासन, मीडिया, शिक्षा और जनसंचार क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने एक स्वर में कहा…
सशक्तीकरण के लिए महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता अनिवार्य – ऋतु खंडूड़ी देश के विकास में जनसंचार और कम्युनिकेशन की निर्णायक भूमिका – डॉ. निशंक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को राष्ट्रीय सम्मान पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण तभी संभव है जब वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को रोजगार, उद्यमिता और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक समावेशी विकास की कल्पना…
