मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक के दौरान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत प्रदेशभर की विभिन्न न्याय पंचायतों में कैम्प लगाकर जन सामान्य को राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाए जाने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्य सचिव ने कहा कि 17 दिसम्बर से अगले 45 दिनों तक प्रदेश की प्रत्येक न्याय पंचायत के प्रत्येक…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री ने किया ₹ 46.18 करोड़ की लागत की योजनाओं का अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीवरेज प्रबंधन से संबंधित ₹ 43.68 करोड़ लागत की चार योजनाओं का अनुमोदन प्रदान करने के साथ ही रूद्रपुर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए ₹ 2.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज के कार्यों हेतु अनुमोदित योजनाओं में हरिद्वार के भगत सिंह कालोनी, हरिपुरकलां में सीवेज सिस्टम योजना (लागत ₹ 11.22 करोड), नैनीताल जिले के अंतर्गत दुर्गा सिटी चौराहा नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक…
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और अटूट राष्ट्रनिष्ठा की गौरव गाथा का दिन है विजय दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के युद्ध के सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैनिक कल्याण निदेशालय और जिला सैनिक कल्याण…
अच्छी खबर…आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, मंत्री ने दिए निर्देश वर्तमान में सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 35 से 40 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसे बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से तीन सौ रुपये प्रतिमाह योगदान की आवश्यकता थी, इसलिए उनकी सहमति लेना भी आवश्यक था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए वित्तीय वर्ष से सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठनों के साथ इस पर सहमति बनने के बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। सचिवालय स्थित एचआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में महिला…
श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF का कार्यभार ग्रहण* आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF श्रीमती निवेदिता कुकरेती से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर सेनानायक द्वारा उन्हें SDRF की संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली, वर्तमान तैनाती, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।…
देहरादून: भारतीय रिजर्व बैंक की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम से संबंधित उप-समिति की बैठक मंगलवार को उत्तराखंड सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने की। बैठक में राज्य में बढ़ती वित्तीय एवं साइबर धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागों और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि वित्तीय धोखाधड़ी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक, पुलिस विभाग और बैंकिंग संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने मोबाइल एप…
देहरादून: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025–26 में उत्तराखंड की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। टीम के मैनेजर जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर 2025 तक पटना, बिहार में आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड सहित देशभर के विभिन्न राज्यों की कुल 33 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के अनुशासित खेल और कड़ी मेहनत का परिणाम रहा कि उत्तराखंड टीम पदक तालिका में उल्लेखनीय स्थान पर रही। टीम के…
सामूहिक विवाह समाज में समानता और संस्कारों का सशक्त माध्यम: विधायक शिव अरोड़ा रुद्रपुर में जिंदगी जिंदाबाद संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शिव अरोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों, उनके परिजनों और समाजसेवियों की सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि सामूहिक विवाह केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में निहित त्याग, समर्पण और समानता जैसे आध्यात्मिक मूल्यों का सजीव उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब समाज के सक्षम लोग निर्धन कन्याओं के…
आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फस्र्ट रिस्पांडर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ द्वारा दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने इंडक्शन प्रोग्राम में दी जानकारी देहरादून। उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए), उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) तथा यू-प्रिपेयर परियोजना के अंतर्गत कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को आपदा प्रबंधन का समग्र प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कार्मिकों को फस्र्ट रिस्पांडर के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि…
पीआरएसआई की प्रदर्शनी में दिखी समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड की छटा – पीआरएसआई के अधिवेशन में लगी प्रदर्शनी ने देश-विदेश से आए लोगों का मन मोह लिया – एएसआई के 44 मंदिर, एपण कला और एसडीआरएफ के शौर्य ने किया विशेष आकर्षण देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आज सोमवार सायं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अधिवेशन में रूस से आए प्रतिनिधियों सहित देशभर की विभिन्न संस्थाओं से आए 300 से अधिक जनसंपर्क एवं संचार विशेषज्ञों ने सहभागिता की और अपने विचार साझा किए। अधिवेशन में प्रतिभाग कर रहे प्रतिनिधियों…
